Move to Jagran APP

डेरा बाबा नानक की धरती पर चार दिन से नहीं जली पराली, लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश Ludhiana News

चार दिनों में गुरदासपुर जिले में पराली जलाने का एक भी मामला सामने नहीं आया है जबकि कपूरथला में सिर्फ तीन मामले सामने आए है।

By Sat PaulEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 03:26 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 03:26 PM (IST)
डेरा बाबा नानक की धरती पर चार दिन से नहीं जली पराली, लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश Ludhiana News
डेरा बाबा नानक की धरती पर चार दिन से नहीं जली पराली, लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। श्री गुरुनानक देव जी ने लोगों को अपनी वाणी के जरिये पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। चार दिन से गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक और कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में 550 वें प्रकाश पर्व व करतारपुर कॉरिडोर खोले जाने को लेकर कार्यक्रम चल रहे हैं। बाबा नानक की धरती के लोगों ने चार दिन से पराली नहीं जलाई।

loksabha election banner

चार दिनों में गुरदासपुर जिले में पराली जलाने का एक भी मामला सामने नहीं आया है, जबकि कपूरथला में सिर्फ तीन मामले सामने आए। इससे पहले छह नवंबर को गुरदासपुर जिले में 65 और कपूरथला जिले में 50 जगहों पर पराली जलाई गई थी। रविवार को पूरे सूबे में 2145 जगहों पर पराली को आग लगाई गई, जोकि शनिवार की तुलना में 135 ज्यादा हैं।

रविवार को बठिंडा में पराली को आग लगाए जाने के सबसे ज्यादा मामले सामने आए। पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक बठिंडा में 459 जगहों पर पराली को आग लगाई गई। बठिंडा समेत आठ जिले ही ऐसे थे, जहां पर 100 से ज्यादा जगहों पर पराली को आग के हवाले किया गया। छह जिलों में दस से कम जगहों पर पराली को आग लगाई गई। वहीं गुरदासपुर में रविवार को भी किसानों ने पराली को आग नहीं लगाई। इसके अलावा कपूरथला में सिर्फ एक जगह पर पराली को आग लगाई गई।

बताया जा रहा है कि चार दिन से कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी और गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में बड़े कार्यक्रम थे, जिसमें मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक पहुंचे थे। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने भी लोगों से अपील की थी कि बाबा नानक ने पर्यावरण बचाने की बात तब कही थी, जब पर्यावरण बेहद समृद्ध था। अगर गुरुनानक देव जी की शिक्षाओं को मानते हो तो सबसे पहले पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान दें।

पराली को आग लगाए जाने की जिलेवार घटनाएं

जिला का नाम    घटनाएं

बठिंडा                 459

संगरूर                250

मानसा               240

बरनाला              231

मोगा                 197

लुधियाना           172

मुक्तसर              169

पटियाला           129

फरीदकोट            97

फिरोजपुर            55

जालंधर              54

फतेहगढ़ साहिब   28

तरनतारन           20

फाजिल्का           18

एसबीएस नगर    07

रूपनगर             05

अमृतसर            04

होशियारपुर        03

मोहाली             03

कपूरथला          02

गुरदासपुर          0 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.