पीएयू के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. लाभ सिंह का निधन
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के डिपार्टमेंट आफ एंटोमोलाजी में करीब 36 साल तक सेवाएं देने वाले डा. लाभ सिंह का सोमवार को निधन हो गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 10:05 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 10:05 PM (IST)
जासं, लुधियाना : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के डिपार्टमेंट आफ एंटोमोलाजी में करीब 36 साल तक सेवाएं देने वाले डा. लाभ सिंह का सोमवार को निधन हो गया। 75 वर्षीय डा. लाभ सिंह ने डीएमसी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सनेत स्थित श्मशानघाट में हुआ। डा. लाभ सिंह पंद्रह साल पहले प्रोफेसर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। एंटोमोलॉजी विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक थे। उन्होंने पीएयू से ही बीएससी एग्रीकल्चर, एमएससी और एंटोमोलाजी में पीएचडी की। इसके बाद पीएयू में ही असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर सेवाएं दीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें