पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में फूलों की खूबसूरती निहार निहाल हुए लुधियानवी
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय फ्लावर शो बुधवार को समाप्त हो गया। आखिरी दिन बड़ी तादाद में फूलों के शौकीन पहुंचे।
जागरण संवाददाता, लुधियाना : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय फ्लावर शो बुधवार को समाप्त हो गया। आखिरी दिन बड़ी तादाद में फूलो के शौकीन पहुंचे। हर तरफ खूबसूरत फूलो को देखकर फूल प्रेमियो का दिल गार्डन-गार्डन हो रहा था। कोई फूलो की खूबसूरती में कविताएं गढ़ रहा था, तो कोई शायरी से फूलो के प्रति अपने अहसास को बयां कर रहा था। किसी ने रंग बिरंगे मोह लेने वाले फूलो की खूबसूरती को कैमरे में कैद किया तो कोई सेल्फी लेकर फूलो के साथ मोबाइल में खुद कैद हुआ। बच्चो व युवाओ का तो जोश देखते ही बनता था। खासकर, पहली बार एक साथ फूलो की सैकड़ो किस्मो को देखने वाले तो क्रेजी हो दिखे। शाम छह बजे तक फ्लावर शो को देखने वालो का तांता लगा रहा। सात बजे के करीब फ्लावर शो ने अगले साल फरवरी में मिलने के वायदे के साथ विदाई ली।
वीसी ने देखा फ्लावर शो
वीसी डॉ. बलदेव सिंह ढिल्लो भी दोपहर बारह बजे के बाद फ्लावर शो देखने पहुंचे। उन्होने हर स्टाल पर जाकर अलग- अलग फूलो की जानकारी ली। डॉ. ढिल्लो ने कहा कि फूल इंसान को बेहद सकून देते हैं। फूल प्रकृति की सुंदरता का जीता-जागता उदाहरण है। अगर खुश व तरोताजा रहना है, तो इन फूल पौधो के अपने पास रखें। -लोगो ने फूलो के पौधो की जमकर खरीदारी की
खरीदारी करने के लिए लोग उमड़े
फ्लावर शो के आखिरी दिन फूलो के पौधो की खरीदारी करने के लिए काफी लोग उमड़े। लोगो ने गमलो समेत फूलो व फलों के पौधे खरीदे। ज्यादातर लोगो ने इंडोर प्लांट को खरीदा। वही कईयो ने चटख रंग वाले फूलो के पौधे खरीदे। जो देखने में काफी आकर्षक व मनमोहक थे।