रेफरेंडम 2020 के नाम पर पंजाबियों को दिया जरा रहा धोखा : राजोआणा
विदेशी धरती पर बैठकर कुछ लोग खालिस्तान बनाने की बात कर रहे हैं, जो पंजाबियों को धोखा दे रहे हैं।
जागरण संवाददाता, पटियाला : विदेशी धरती पर बैठकर कुछ लोग खालिस्तान बनाने की बात कर रहे हैं, जो पंजाबियों को धोखा दे रहे हैं। जबकि उनका मुख्य मकसद पंजाब की आर्थिक लूट करके वोटों को बांटकर अकाली दल को कमजोर करना है। ये बातें पूर्व सीएम बेअंत ¨सह के मर्डर केस में फांसी की सजा पाने वाले बलवंत ¨सह राजोआणा ने मंगलवार को यहां रा¨जदरा अस्पताल में मीडिया से बातचीत के दौरान कही।
राजोआणा को कान में दर्द होने के कारण रा¨जदरा अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। इस दौरान राजोआणा ने मीडिया के साथ बातचीत दौरान एक चिट्ठी भी साझी की, जिसमें उसने आम आदमी पार्टी को खालिस्तान समर्थक पार्टी बताया। उसने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अर¨वद केजरीवाल को अपनी चिट्ठी में खालिस्तानी तक बोल दिया। पहली बार है कि चिट्ठी में राजोआणा ने चिट्ठी में खुलकर अकाली का समर्थन किया है। राजोआणा ने कहा कि खालिस्तान का संघर्ष केवल हवा में लड़ा जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर इस संघर्ष की कोई हकीकत नहीं है। इस लड़ाई के पीछे जिन लोगों के भी दिमाग चल रहे हैं, उनका मनोरथ आजादी लेना नहीं खालसा पंथ की वोट को बांटकर आर्थिक तौर पर लूटकर पंजाब और खालसा पंथ की नींव को कमजोर करना है। उसने कहा कि रेफरेंडम 2020 का समर्थन करने वाले पंजाब में आतंकवाद के स्थापित करना चाहते हैं न कि अलग सिख होमलैंड बनाना। यह व्यक्ति सिख कौम से पिछले 34 सालों से धोखा कर रहे है। हजारों सिख युवक इनकी साजिशों का शिकार हो चुके हैं।