Move to Jagran APP

ट्रिपल जंप में परमवीर सिंह और संदीप कौर ने मारी बाजी

गुरु नानक देव इंजीनियरिग कॉलेज में चल रही 60वीं वार्षिक एथलेटिक मीट शुक्रवार को संपन्न हो गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 05:00 AM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 05:00 AM (IST)
ट्रिपल जंप में परमवीर सिंह और संदीप कौर ने मारी बाजी
ट्रिपल जंप में परमवीर सिंह और संदीप कौर ने मारी बाजी

जासं, लुधियाना : गुरु नानक देव इंजीनियरिग कॉलेज (जीएनडीईसी) में चल रही 60वीं वार्षिक एथलेटिक मीट शुक्रवार को संपन्न हो गई। मुख्य मेहमान के तौर पर एआइजी (क्राइम )पंजाब भूपिदर सिंह सिद्धू पहुंचे। उन्होंने सभी को शारीरिक गतिविधियों और खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के लिए शारीरिक स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण भूमिका को समझाया। प्रिसिपल डॉ. सहजपाल सिंह ने उनका स्वागत किया। इस दिन ट्रैक एंड फील्ड इवेंट फाइनल, शिक्षकों की रिले दौड़, टग-ऑफ-वॉर आदि आयोजित की गई। इसके साथ राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज का नाम रोशन करने वाले  छात्रों  को सम्मानित भी किया गया। लड़कियों के मुकाबलों में ये रहे विनर्स

loksabha election banner

- सौ मीटर रेस : शिखा तोमर ने पहला, नवप्रीत कौर ने दूसरा तथा प्रियंका धीमान ने तीसरा स्थान पाया।

- चार सौ मीटर रेस : संदीप ने पहला, जैसमीन ने दूसरा तथा नीतू ने तीसरा स्थान पाया

- तीन हजार मीटर रेस : संध्या ने पहला, स्तुति कुमारी ने दूसरा तथा तस्वीर कौर ने तीसरा स्थान पाया

- ट्रिपल जंप : संदीप कौर ने पहला, वीरेंद्र कौर ने दूसरा और अमृतप्रीत कौर ने तीसरा स्थान पाया

- जैवलिन थ्रो : तस्वीर कौर ने पहला, हरलीन कौर ने दूसरा और कंचन ने तीसरा स्थान पाया

- शॉटपुट : मनूरीत कौर ने पहला, रवनीत कौर ने दूसरा, सलोनी शर्मा ने तीसरा स्थान पाया लड़कों के वर्ग में ये रहे विजेता

- पांच हजार मीटर रेस : जसप्रीत सिंह ने पहला, अंकित महाजन ने दूसरा और मनप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान पाया

- दस हजार मीटर  रेस : जसप्रीत सिंह ने पहला, अनिकेत ने दूसरा, विलाश ने तीसरा स्थान पाया

- ट्रिपल जंप : परमवीर सिंह ने पहला, बलराज सभ्रवाल ने दूसरा और तरनजोत सिंह ने तीसरा स्थान पाया

- शॉटपुट : सुखमनप्रीत सिंह ने पहला, अमनप्रीत सिंह ने दूसरा और हनी शर्मा ने तीसरा स्थान पाया

- हैमर थ्रो : सुखमनजीत सिंह ने पहला, हरमन सिंह ने दूसरा और साजन वर्मा ने तीसरा स्थान पाया। ये बने बेस्ट एथलीट

- लड़कों में विनोद कुमार और जपनजोत सिंह

- लड़कियों में सदीप कौर और संध्या कुमारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.