वैष्णो देवी से लौट रही पानीपत की बस खन्ना के पास पलटी, 12 लोग घायल
सुबह करीब 4 बजे हुए इस हादसे में करीब एक दर्जन घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर बच्चे हैं। कई घायलों को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रेफर किया गया है।
खन्ना (लुधियाना) जेएनएन। मां वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रही पानीपत की एक स्कूल बस बीजा कस्बे के नेशनल हाइवे पर बुधवार तड़के पलट गई। सुबह करीब 4 बजे हुए इस हादसे में लगभग एक दर्जन घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर बच्चे हैं। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रेफर किया गया है। बस में 50 के करीब सवारियां थी।
जानकारी के अनुसार पानीपत के पीवीआरएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस शनिवार को ही पानीपत से वैष्णो देवी गई थी और दर्शन के बाद लौट रही थी।
हादसे में घायल हुआ बच्चा।
खन्ना के नजदीक बस एक ट्रक से टकरा गई और बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से बच्चों व स्कूल स्टाफ को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया।
बस हादसे में घायल हुआ स्कूल स्टाफ का सदस्य।
स्कूल के प्रिंसिपल रामनिवास ने बताया कि 23 नवंबर दिन शनिवार को वह बच्चों व स्टाफ के साथ मां वैष्णो देवी के दरबार के लिए निकले और मां वैष्णो देवी पर माथा टेकने के बाद मंगलवार रात को वापसी के लिए रवाना हुए।
अस्पताल में उपाचाराधीन हादसे में घायल शख्स।
घायलों में सोमदत्त शर्मा, राम मेहर कौशिक, सुरेश कुमार, रमेश कुमार, जेंडर (10) और विशाल (12) को गंभीर चोटें आई हैं।
बस पलटने से चोटिल हुआ बच्चा।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें