भाजपा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिवस मनाया
टिब्बा रोड मंडल अध्यक्ष जसदेव तिवारी ने अपने मण्डल के समस्त अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्म दिवस मनाया।
संसू, लुधियाना : टिब्बा रोड मंडल अध्यक्ष जसदेव तिवारी ने अपने मण्डल के समस्त अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्म दिवस मनाया। समारोह में नवल जैन जिला सचिव एवं मण्डल प्रभारी अमित डोगरा विशेष रूप से पहुंचे। इस मौके पर मनवर सिंह रावत, अशोक कुमार, अमित राय, राजीव जोग, बलवीर मजुका, राजेश कुमार, अंजींव गुलेरिया, हंसराज शर्मा, राकेश सोढी, साहिल बावा, जगराम शुक्ला, केके तिवारी, राजू गुप्ता, सिमरन कुमार आदि मौजूद थे।
पीएनबी ने हिन्दी माह के तहत करवाई प्रतियोगिताएं जागरण संवाददाता, लुधियाना : पंजाब नेशनल बैंक की ओर से राजभाषा माह के दौरान अंचल एवं मंडल कार्यालय लुधियाना पूर्व व पश्चिम, आंचलिक लेखा परीक्षा कार्यालय तथा आंचलिक प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा दो अंचल स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्केल चार एवं उच्चाधिकारियों के लिए टिप्पण एवं राजभाषा ज्ञान प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें अंचल प्रबंधक देवेन्द्र कुमार गुप्ता, उप महाप्रबंधक अजय वरमानी, दलजीत सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव; राकेश कुमार जैन, जयंत हालदार तथा सहायक महाप्रबंधकों एवं मुख्य प्रबंधकों सहित 36 उच्चाधिकारियों ने भाग लिया।
पदोन्नति परीक्षा की तर्ज पर हिदी प्रश्नावली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अंचल के सभी वर्गो के 72 कर्मचारियों ने भाग लिया। अंचल प्रबन्धक देवेन्द्र कुमार गुप्ता, मंडल प्रमुख राकेश कुमार एवं जयंत हालदार ने राजभाषा हिदी के प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का आयोजन राजबीर डाण्डे व अरुणा ज्योति की ओर से किया गया। प्रतियोगिता के अंत में उप महाप्रबंधक दलजीत सिंह ने बताया कि 29 सितंबर को बैंक द्वारा मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा और प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।