Move to Jagran APP

चोरी की स्कूटी पर करते थे लूटपाट, दो गिरफ्तार

एक पेंटर ने किसी के घर में काम करते समय उनकी एक्टिवा चोरी कर ली। इसके बाद वो अपने एक साथी के साथ उसी एक्टिवा पर सवार होकर लूटपाट करने लगा। अब पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान सुरजीत नगर ग्यासपुरा निवासी रामू व ढंडारी कलां निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jan 2022 06:59 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jan 2022 06:59 PM (IST)
चोरी की स्कूटी पर करते थे लूटपाट, दो गिरफ्तार
चोरी की स्कूटी पर करते थे लूटपाट, दो गिरफ्तार

संसू, लुधियाना : एक पेंटर ने किसी के घर में काम करते समय उनकी एक्टिवा चोरी कर ली। इसके बाद वो अपने एक साथी के साथ उसी एक्टिवा पर सवार होकर लूटपाट करने लगा। अब पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान सुरजीत नगर ग्यासपुरा निवासी रामू व ढंडारी कलां निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है।

loksabha election banner

जांच अधिकारी एएसआई हरमेश सिंह ने बताया कि रामू पेंटर का काम करता है। वह कुछ समय पहले किसी के यहां पेंट का काम कर रहा था। इसी दौरान उसने उनके घर से एक्टिवा चोरी कर ली। इसके बाद वह राहुल के साथ मिलकर उसी एक्टिवा पर सवार होकर राह चलते लोगों से मोबाइल व अन्य सामान लूटने लगे। 28 जनवरी को पुलिस को उनके बारे में गुप्त सूचना मिली। इसके बाद उन्हें नाकाबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से पांच फोन व एक किरच बरामद हुई। पुलिस ने एक्टिवा भी बरामद कर ली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.