मनीष तिवारी की माता पद्मश्री डॉ. अमृत तिवारी का निधन
पद्मश्री डॉ. अमृत तिवारी का चंडीगढ़ में निधन हो गया। वह 80 साल की थी और बीते कुछ समय से उनकी सेहत ठीक नहीं चल रही थी।
जेएनएन, लुधियाना। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी की मां पद्मश्री डॉ. अमृत तिवारी का बीती रात चंडीगढ़ में निधन हो गया। वह 80 साल की थी और बीते कुछ समय से उनकी सेहत ठीक नहीं चल रही थी। डॉ. तिवारी का अंतिम संस्कार सोमवार, 15 जनवरी को सेक्टर-25, चंडीगढ़ स्थित श्मशान घाट में दोपहर 1 बजे अंतिम संस्कार होगा।
डा. तिवारी का विवाह प्रो. विश्वनाथ तिवारी के साथ विवाह हुआ था। प्रो. विश्वनाथ राज्यसभा सांसद थे। उनका 1984 में आतंकवादियों ने कत्ल कर दिया था। डॉ. तिवारी पीजीअाइ की पूर्व डीन के अलावा, इंडियन डेंटल काउंसिल की चेयरपर्सन भी रही। उन्हें मेडिसिन के क्षेत्र में किए गए शानदार कार्य के लिए पद्मश्री मिला था। वह चंडीगढ़ नगर निगम की पार्षद भी रह चुकी थीं।
यह भी पढ़ेंः जल्द हो सकती है कैप्टन की राहुल से मुलाकात, कैबिनेट विस्तार पर होगा मंथन