लुधियाना में बिना पुलिस वेरिफिकेशन स्टाफ रखना पड़ा महंगा, दो स्पा सेंटरों के मालिक गिरफ्तार
एएसअाइ गुरचरण सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान बीआरएस नगर निवासी आकाश के रूप में हुई। जबकि बीआरएस नगर निवासी कमल कुमार कुमार अभी फरार है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेड ऑर्चड स्पा के मालिकों ने वहां मेल व फीमेल स्टाफ रखा हुआ है।
लुधियाना, जेएनएन। शहर के पॉश इलाकों में चल रहे दो स्पा सेंटरों पर थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने मंगलवार शाम दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने उनके दो मालिकों काे गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक मालिक फरार हो गया। उसकी तलाश में रेड की जा रही है। पहले मामले में पुलिस ने फिरोजपुर रोड स्थित रेड ऑर्चड स्पा पर रेड करके उसके एक मालिक काे गिरफ्तार किया। जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
एएसअाइ गुरचरण सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान बीआरएस नगर निवासी आकाश के रूप में हुई। जबकि बीआरएस नगर निवासी कमल कुमार कुमार अभी फरार है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अंसल प्लाजा के निकट रेड ऑर्चड स्पा के मालिकों ने वहां मेल व फीमेल स्टाफ रखा हुआ है। मगर उन्होंने अपने स्टाफ की पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराई है। ऐसा करके उन लोगों ने पुलिस कमिश्नर के आदेश का उल्लंघन किया है।
दूसरी घटना में पुलिस ने सराभा नगर की किप्स मार्केट में दबिश देकर रेड एप्पल स्पा के मालिक को गिरफ्तार कर लिया।
एएसआइ जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान डिवीजन नंबर 5 के अंर्तगत आते हरिओम मंदिर के पास रहने वाले सागर के रूप में हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित ने अपने परिसर के बाहर रेड एप्पल स्पा का बोर्ड लगा रखा है। जबकि कागजों में उसका नाम क्रिस्टल स्पा लिखा हुआ है। उसने अपने मेल फीमेल स्टाफ की पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं कराई है। ऐसा करके उसने सरकारी नियमों का उल्लंघन किया है।