Move to Jagran APP

विरोधियों ने मेयर बलकार संधू को 50 में से दिए 14 अंक, अपनों ने दिए फुल मा‌र्क्स

नगर निगम हाउस गठन का एक साल पूरा हो गया। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्यों को छोड़ दिया जाए तो निगम शहर में कोई भी काम नहीं करवा पाया।

By Edited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 06:30 AM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 11:01 AM (IST)
विरोधियों ने मेयर बलकार संधू को 50 में से दिए 14 अंक, अपनों ने दिए फुल मा‌र्क्स
विरोधियों ने मेयर बलकार संधू को 50 में से दिए 14 अंक, अपनों ने दिए फुल मा‌र्क्स

 लुधियाना, [राजेश भट्ट] ।नगर निगम हाउस गठन का एक साल पूरा हो गया। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्यों को छोड़ दिया जाए तो निगम शहर में कोई भी काम नहीं करवा पाया। इस वजह से मेयर बलकार सिंह संधू अब विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। विरोधी दलों ने मेयर को पूरी तरह से फेल करार दिया। मेयर के लिए संतुष्टि की बात यह है कि निगम हाउस में उनकी कारगुजारी पर बार-बार सवाल खड़े करने वाले उनकी ही पार्टी के पार्षद अब इस एक साल को बेमिसाल बता रहे हैं। विरोधी पार्षदों ने 50 में से कुल 14 अंक दिए जबकि सत्ताधारी पार्षद ने 10 में से 10 अंक दिए। विरोधी दल के पार्षदों का आरोप है कि उन्हें पार्षद बने एक साल हो गया और उन्हें अपने वार्ड में विकास कार्य करवाने के लिए फंड नहीं मिला। मेयर शहर में विकास कार्य करवाने में नाकाम रहे। यही नहीं राज्य सरकार से फंड लाने में भी मेयर नाकाम रहे। पार्षदों का तर्क है कि निगम के अपने सोर्सेज से जितनी आय हुई वह तो कर्मचारियों को वेतन देने में चली जाती है और विकास कार्यो के लिए फंड ही नहीं बचता। ऐसे में मेयर व सत्ता पार्टी के विधायकों व मंत्री की जिम्मेदारी बनती है कि वह शहर के विकास के लिए पैसे लेकर आएं।

loksabha election banner

10 में 2 सीवरेज तक साफ नहीं करवा सके मेयर  

मेयर विकास करवाना तो दूर शहर में सीवरेज की सफाई तक नहीं करवा पाए। आउटर वार्ड के पार्षद सीवरेज जाम व सफाई व्यवस्था को लेकर बेहद परेशान हैं। मैं तो दो बार कमिश्नर दफ्तर में धरने पर बैठ चुकी हूं। इसके बावजूद कोई काम नहीं हुए। पहले एक साल में शहर में कोई विकास कार्य नहीं हो सके। इससे साफ है कांग्रेस के मेयर असफल रहे हैं। -सोनिया शर्मा, भाजपा पार्षद, वार्ड 31

10 में से 3 निगम कंगाल

पिछले साल के काम भी लटके निगम के इस हाउस का पहला साल असफल रहा। विधायक, मंत्री और सांसद आए दिन विकास करने के वादे कर रहे हैं जबकि हकीकत यह है कि शहर में विकास कार्य ठप हैं। पिछली सरकार के वक्त शहर में जो विकास कार्य शुरू करवाए गए थे मेयर उन्हें भी पूरे नहीं करवा पाए। नगर निगम के पास तो एक बोरी चूना तक नहीं है तो निगम विकास कहां से करवाएगा।

कुछ गिने-चुने कांग्रेस पार्षदों के वार्ड में काम हो रहे हैं। शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। सड़कें कूड़ेदान में तबदील हो चुकी हैं। इस मामले में मेयर पूरी तरह फेल हैं।-हरभजन डंग, अकाली पार्षद, वार्ड नंबर 46 

जितना फंड आया उसके हिसाब से पार्षदों को विकास कार्यों के लिए फंड दिया गया। मैंने पार्षदों का कोटा सिस्टम बना दिया है। अब हर वार्ड को विकास कार्यों के लिए पैसा मिलेगा। -बलकार संधू, मेयर लुधियाना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.