Move to Jagran APP

कोरोना से एक और मौत, डीसीपी, तीन होम गार्ड जवानों समेत 28 पॉजिटिव

कोरोना वायरस लोगों की जान ला जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 03:06 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 06:11 AM (IST)
कोरोना से एक और मौत, डीसीपी, तीन होम गार्ड जवानों समेत 28 पॉजिटिव
कोरोना से एक और मौत, डीसीपी, तीन होम गार्ड जवानों समेत 28 पॉजिटिव

जासं, लुधियाना : कोरोना वायरस लोगों की जान ला जा रहा है। अब वीरवार को शहर के अमरपुरा के रहने वाले 34 वर्षीय शंकर झा की कोरोना से मौत हो गई। वह चंडीगढ़ के पीजीआइ में भर्ती था और मूल रूप से बिहार के मधुबनी का रहने वाला था। कोविड के स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ. राजेश भास्कर ने इसकी पुष्टि की। जिले में कोरोना से 19वीं मौत है।

loksabha election banner

दूसरी तरफ इस दिन 28 मामले भी आए। इनमें 25 लुधियाना से हैं। संक्रमित आए लोगों में जिले में तैनात डीसीपी, पंजाब होम गार्ड के तीन मुलाजिम और सिविल सर्जन दफ्तर में तैनात कर्मचारी भी शामिल है। इसकी पुष्टि डिस्ट्रिक्ट एपिडिमोलॉजिस्ट डॉ. रमेश कुमार और एडीसीपी व लुधियाना पुलिस के नोडल अधिकारी सचिन गुप्ता ने की।

वहीं सिविल सर्जन दफ्तर में नियुक्त 45 वर्षीय एक दर्जा चार कर्मचारी पॉजिटिव आया है। चर्चा है कि यह कर्मचारी 22 जून को पॉजिटिव पाए गए लैब टेक्नीशियन के संपर्क में आया था। सेहत विभाग अब दर्जा चार कर्मचारी के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार कर रहा है। इसके अलावा खन्ना के मॉडल टाउन निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, जोधां निवासी 37 वर्षीय महिला, गांव डांगो निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति, ईशर सिंह नगर निवासी 50 वर्षीय महिला, 80 वर्षीय महिला व 29 वर्षीय महिला, गांव हठूर से 40 वर्षीय व्यक्ति, बसंत एवेन्यू दुगरी से 50 वर्षीय व्यक्ति व 24 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। कंटेनमेंट जोन से भी दो केस आए हैं। इनमें सैंसी मोहल्ला से 60 वर्षीय व्यक्ति और हबीबगंज से 21 वर्षीय गर्भवती महिला शामिल है। इसी तरह गांव दुले निवासी 40 वर्षीय, प्रीत विहार बस्ती जोधेवाल निवासी दो साल का बच्चा, हंबड़ा रोड निवासी 49 वर्षीय पुरुष, मुंडिया कलां निवासी 35 वर्षीय, सलेम टाबरी न्यू अशोक नगर निवासी 21 वर्षीय युवक, मॉडल टाउन निवासी 39 वर्षीय महिला, डाबा रोड गुरपाल नगर निवासी 54 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा संगरूर निवासी 45 वर्षीय पुरुष, गुरदासपुर निवासी 55 वर्षीय पुरुष व दिल्ली निवासी 34 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव आया है।

इस बीच तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए ईएसआइ मॉडल अस्पताल की डिस्पेंसरी नंबर एक में नियुक्त लैब टेक्नीशियन ने सेहत मंत्री को चिट्ठी लिखी है। उसने आरोप लगाया कि 22 जून से उसे सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है। तब से उसे देखने के लिए डॉक्टर नहीं आया जबकि उसकी खांसी और गले में दर्द बढ़ रहा है। केवल एक नर्स आती है और दवा देकर चली जाती है। दूसरी तरफ सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. अमरजीत कौर ने कहा कि लैब टेक्नीशियन के आरोप सही नहीं है। उनके मेडिकल स्पेशलिस्ट व स्टाफ नर्स लैब टेक्नीशियन को अटेंड कर रहे हैं। एचडीएफसी बैंक के तीन कर्मचारी भी संक्रमित, ब्रांच सील

वीरवार को सुंदर नगर स्थित एक निजी बैंक के तीन कर्मचारी भी पॉजिटिव आए हैं। इसके बाद बैंक में हड़कंप मच गया। बैंक को सील कर दिया गया है। डिस्ट्रिक एपिडिमोलॉजिस्ट डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि सुंदर नगर स्थित एचडीएफसी बैंक के तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें एक महिला भी है। बैंक ने ब्रांच को सील कर दिया है। सेहत विभाग ने ब्रांच के दूसरे कर्मचारियों के सभी कर्मचारियों के सैंपल लिए है। इसके साथ ही पॉजिटिव आए बैंक कर्मचारियों के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार कर रहे हैं। छह दिन पहले डीसीपी का अर्दली आया था पॉजिटिव

- विजीलेंस में तैनात थे तीनों पंजाब होमगार्ड जवान

- पुलिस और विजीलेंस के कई अधिकारी हुए सेल्फ क्वारंटाइन

जासं, लुधियाना : पुलिस कमिश्नरेट में तैनात डीसीपी लॉ एंड आर्डर अश्वनी कपूर समेत तीन पंजाब होमगार्ड के जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पंजाब होमगार्ड के तीनों जवान विजीलेंस विभाग में ड्यूटी कर रहे थे। इस कारण पुलिस के सीनियर अधिकारियों समेत विजिलेंस विभाग में हड़कंप सा मचा हुआ है। कई अधिकारी और कर्मचारी इसके बाद से सेल्फ कवारंटाइन हो गए हैं। पुलिस विभाग और सेहत विभाग इनके नजदीकी संपर्क के व्यक्तियों की जांच कर रही है।

बता दें कि छह दिन पहले डीसीपी अश्वनी कपूर का अर्दली राज सिंह पॉजिटिव पाया गया था। तभी से डीसीपी अश्वनी कपूर ने खुद को सेल्फ क्वारंटाइन कर लिया था। एहतियात के तौर पर अपना टेस्ट करवाया था और वह तभी से घर पर ही थे। पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी वह ए सेम्टेमेटिक हैं और खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है। उनके पॉजिटिव आने के बाद उनके गनमैन और ड्राइवर के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। वह पिछले छह दिन से पुलिस अधिकारियों के संपर्क में नहीं थे और इससे पहले भी दूसरे अफसरों के साथ फोन पर ही बात कर रहे थे। मगर एहतियात के तौर पर पिछले समय में किसी भी तरह से उनके संपर्क में आए अफसरों ने खुद को कवारंटाइन कर लिया है और पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। विजिलेंस में तैनात हैं तीनों कर्मी

दूसरी तरफ विजीलेंस विभाग में तैनात पंजाब होम गार्ड जवान कृष्ण कुमार, रतन सिंह और सुखविदर सिंह भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले भी विजिलेंस का एक मुलाजिम पॉजिटिव पाया जा चुका है और यह लोग उसी के संपर्क में थे। एसीपी की कोरोना ने ले ली थी जान, अब तक पंद्रह पुलिस कर्मी आए पॉजिटिव

इससे पहले एसीपी अनिल कोहली की कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मौत हो चुकी है। इसके बाद उनके संपर्क में आई एसएचओ सब इंसपेक्टर अर्शप्रीत कौर, एसीपी की पत्नी, उनके दो गनमैन और एसएचओ का ड्राइवर पॉजिटिव पाए गए थे जो अब ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 11 अन्य पुलिस मुलाजिम पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.