टायर फटने से छोटा हाथी पलटा, हादसे में एक की मौत व तीन गंभीर घायल
डेहलों के गांव पोहिड़ के पास टायर फटने से छोटा हाथी पलट गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई व तीन लोग गंभीर से घायल हो गए।
लुधियाना, जेएनएन। डेहलों के गांव पोहिड़ के पास टायर फटने से छोटा हाथी पलट गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई व तीन लोग गंभीर से घायल हो गए। यह हादसा वीरवार सुबह लगभग चार बजे के आसपास हुआ है। छह लोग छोटा हाथी में सवार होकर जगराओं के किसी बागान में जा रहे थे। ये सभी लोग फ्रूट विक्रेता थे और ग्यासपुरा से निकले थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी अनुसार ग्यासपुरा के रहने वाले फ्रूट विक्रेता जगराओं के लिए फल लाने के लिए निकले थे। जब छोटा हाथी डेहलों के पोहिड़ गांव के पास पहुंचा तो उसका टायर फट गया। वाहन की रफ्तार तेज थी, जिस कारण छोटा हाथी सड़क पर पलट गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। सुबह चार बजे के आसपास हुई घटना में एक की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। जो लोग घायल हुए हैं, वे ग्यासपुरा के रहने वाले हैं। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर ली है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें