यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लुधियाना में महिला का अश्लील पोस्टर छपवाकर दीवार पर लगाया, पुलिस ने दर्ज किया केस
लुधियाना के हैबोवाल इलाके में एक महिला के अश्लील पोस्टर गली की दीवार पर लगाए जाने से सनसनी फैल गई। ...और पढ़ें

HighLights
- हैबोवाल में महिला के अश्लील पोस्टर लगे
- पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया
संवाद सहयोगी, लुधियाना। हैबोवाल क्षेत्र में एक महिला के अश्लील पोस्टर गली की दीवार पर लगाए जाने की घटना सामने आई है। यह जानकारी तब मिली जब महिला के बेटे को किसी ने फोन करके बताया।
दीवार पर पोस्टर देखकर परिवार हैरान रह गया और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने आरोप लगाया कि एक महीने पहले उसके वॉट्सऐप पर किसी ने उसकी अश्लील वीडियो भेजी थी।
5 सितंबर को उसके बेटे को फोन पर बताया गया कि उसकी मां के अश्लील पोस्टर दीवार पर लगे हैं। महिला का कहना है कि उसे बदनाम करने की मंशा से यह पोस्टर लगाए गए हैं।
