अधूरे प्रबंधों के कारण फेल हुई नो व्हीकल योजना, दिवाली पर फिर लागू करने की तैयारी Ludhiana News
पुलिस अब इस प्लान को दीपावली पर भी लागू करने का मन बना रही है। मगर इस बार पहले से ही प्रबंध किए जाएंगे। हो सकता है कि इसमें कुछ अन्य बाजारों को भी जोड़ दिया जाए।
लुधियाना, जेएनएन। अधूरे प्रबंधों के बीच शहर के पांच बाजारों में लागू की गई नो व्हीकल योजना फेल साबित हुई है। बिना किसी प्रबंधों के पुलिस ने बिना कुछ सोचे समझे ही इसे लागू कर दिया। जिस कारण पहला दिन कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा, मगर दूसरा दिन कुछ राहत भरा रहा। मगर तीसरे और आखिरी दिन इसका आंशिक असर रहा।
जानकारी के अनुसार करवा चौथ की खरीदारी में लोगों को समस्या न आए, इसलिए पुलिस की ओर से शहर के चौड़ा बाजार, मॉडल टाउन मार्केट, सराभा नगर मार्केट, घुमार मंडी और जमालपुर की गोल मार्केट को नो व्हीकल जोन बनाया गया था। मगर यहां पर पुलिस के प्रबंध नहीं थे। बैरिकेड के कारण जब वाहन बाजारों में नहीं पहुंचे तो दुकानदारों में हाहाकार मच गया। बाद में कुछ बाजारों में राहत दी गई थी। करवा चौथ से एक दिन पहले बुधवार को बाजारों में भीड़ थी, राहत मिलने से इन बाजारों में भी रौनक रही।
पुलिस अब इस प्लान को दीपावली पर भी लागू करने का मन बना रही है। मगर इस बार पहले से ही प्रबंध किए जाएंगे। हो सकता है कि इसमें कुछ अन्य बाजारों को भी जोड़ दिया जाए, या फिर कुछेक छोड़ दिए जाएं। एसीपी ट्रैफिक गुरदेव सिंह का कहना है कि उनका यह तजुर्बा काफी हद तक कामयाब रहा है। कुछ सुधार किए गए हैं। कुछ करने बाकी हैं। हम आगे भी इस तरह के तजुर्बे करते रहेंगे।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें