सार्वजनिक जगहों पर खेल रहे थे जुआ, 6350 रुपये सहित नौ लोग गिरफ्तार Ludhiana News
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक जगह पर जुआ खेल रहे नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के कब्जे से 6350 रुपये की नकदी और ताश की गड्डी बरामद हुई है।
लुधियाना, जेएनएन। बीते 24 घंटों के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक जगह पर जुआ खेल रहे नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के कब्जे से 6350 रुपये की नकदी और ताश की गड्डी बरामद हुई है। आरोपितों पर केस दर्ज करके पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
थाना सलेम टाबरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दाना मंडी के पीछे खाली प्लॉट में रेड करके जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसआइ प्रेम सिंह ने बताया कि आरोपितों पहचान दाना मंडी झुग्गियों में रहने वाले धरमिंदर पासवान, मोहम्मद अजगर, अशोक नगर निवासी अश्विनी कुमार फाइनांसर, गांव भोरा निवासी जतिंदर पुरी तथा सीपा प्रधान के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 4850 रुपये की नकदी बरामद की।
उधर, थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिविल अस्पताल टी-प्वाइंट के पास जुआ खेल रहे चार लोगों को काबू किया है। हवलदार परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान इस्लामगंज निवासी दीपक कुमार, राजन राठोर, पवन कुमार तथा गोपाल मंदिर के पास रहने वाले अर्जुन के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1500 रुपये की नकदी भी बरामद की है।
युवतियों को अगवा करने का लगाया आरोप
शादी की नीयत से दो युवतियों का अपहरण करने के आरोप में थाना डेहलों पुलिस ने दो युवकों पर केस दर्ज कर तलाश शुरू की है। एएसआइ जीवन सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान गांव संगोवाल की मल्होत्रा कॉलोनी निवासी अजय कुमार तथा हरदोई (उत्तर प्रदेश) निवासी निर्मल के रूप में हुई है। पुलिस ने गांव संगोवाल निवासी व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि हर रोज की तरह 24 फरवरी की सुबह सात बजे काम पर चला गया। करीब नौ बजे पत्नी का फोन आया। पत्नी ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी तथा उसी इलाके में रहने वाले रिश्तेदारों की 19 वर्षीय बेटी घर में नहीं है। पता चलते ही वह घर पहुंचा और दोनों की तलाश की। इसी दौरान उन्हें पता चला कि आरोपित अजय उसकी बेटी तथा अन्य निर्मल नाम का युवक उसके रिश्तेदारों की बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है। एएसआइ जीवन सिंह ने बताया कि आरोपितों का सुराग लगाने के लिए मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिए हैं। आरोपितों को जल्द जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें