विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oxygen Da Langar: लुधियाना के गुरुद्वारा आलमगीर में रूस से पहुंचे नौ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, काेराेना संक्रमित मरीजों का हाेगा फ्री इलाज

By Vipin KumarEdited By:
Published: Fri, 07 May 2021 08:31 AM (IST)Updated: Fri, 07 May 2021 11:14 AM (IST)

Oxygen Da Langar गुरुद्वारा साहिबों में 25-25 बेड की व्यवस्था की जाएगी। गुरुद्वारा आलमगीर साहिब में कोविड सेंटर के लिए ...और पढ़ें

एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जगीर कौर ने गुरुद्वारा साहिब में बनाए कोविड सेंटर का किया उद्घाटन। (जागरण)
एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जगीर कौर ने गुरुद्वारा साहिब में बनाए कोविड सेंटर का किया उद्घाटन। (जागरण)

लुधियाना, जेएनएन। Oxygen Da Langar: कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने वीरवार को लुधियाना के गुरुद्वारा आलमगीर साहिब में बनाए कोविड सेंटर की शुरुआत कर दी। गुरुद्वारा साहिब में रूस से मंगवाए नौ ऑक्सीजन कंसट्रेटर पहुंच गए हैं। एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जगीर कौर ने 25 बेड के कोविड सेंटर की शुरुआत की। आने वाले दिनों में सूबे के चार और गुरुद्वारा साहिबों दमदमा साहिब, पटियाला, भुल्लथ और जालंधर में एसजीपीसी कोविड सेंटर की शुरुआत करेगी।

गुरुद्वाराें में 25-25 बेड की व्यवस्था करेगी एसजीपीसी

सभी गुरुद्वारा साहिबों में 25-25 बेड की व्यवस्था की जाएगी। गुरुद्वारा आलमगीर साहिब में कोविड सेंटर के लिए एसजीपीसी ने श्री गुरु रामदास मेडिकल कालेज से डाॅक्टर व स्टाफ की तीन टीमें और एक एंबुलेंस भेजी है। इस सेंटर में लेवल टू के मरीजों को भी उपचार दिया जाएगा। ऑक्सीजन के लिए कंसंट्रेटर लगाए गए हैं जिससे ऑक्सीजन की दिक्कत नहीं होगी। बीबी जगीर कौर ने बताया कि रूस से 18 कंसंट्रेटर आए हैं। नौ को कस्टम क्लीयरेंस मिल गई है। उनकी ओर से तैयारी पूरी थी। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंचते ही कोविड सेंटर की शुरुआत कर दी गई। यहां पर संक्रमित मरीजों का इलाज निशुल्क किया जाएगा। कोविड सेंटर के लिए मुख्य सचिव व जिला प्रशासन से अनुमति ली गई है।

पहले दिन भर्ती हुआ एक संक्रमित 

कोविड सेंटर की शुरुआत के बाद एक कोरोना संक्रमित को भर्ती भी किया गया। उसका आक्सीजन लेवल गिर रहा था। मेडिकल टीम ने जांच के बाद उसे दाखिल कर लिया। प्रताप नगर का रहने वाला मरीज कुछ दिन से होम आइसोलेशन में था।

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें