Move to Jagran APP

लुधियाना में पूर्व PM राजीव गांधी की प्रतिमा को निहंगाें ने लगाई आग, वीडियो वायरल कर ली जिम्मेदारी; एक घंटे में दोनों गिरफ्तार

लुधियाना में सलेम टाबरी स्थित पार्क में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को दो निहंग सिंहों ने पेट्रोल डाल कर आग के हवाले कर दिया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सिमरनजीत सिंह मंड ने अपनी पगड़ी उतार कर प्रतिमा को साफ किया और उसे दूध से नहलाया।

By Vinay KumarEdited By: Published: Wed, 07 Jul 2021 08:19 PM (IST)Updated: Thu, 08 Jul 2021 09:51 AM (IST)
लुधियाना में पूर्व PM राजीव गांधी की प्रतिमा को निहंगाें ने लगाई आग, वीडियो वायरल कर ली जिम्मेदारी; एक घंटे में दोनों गिरफ्तार
लुधियाना में निहंग सिंह राजीव गांधी की प्रतिमा को आग लगाते हुए। (वीडियो ग्रैब)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में सलेम टाबरी स्थित पार्क में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को बुधवार दो निहंग सिंहों ने पेट्रोल डाल कर आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं दोनों ने आग लगाने की घटना का बाकायदा वीडियो बनाया और बाद में आग लगाने की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि जिससे जो बन पड़ता हो कर ले। शहर में जहां कहीं भी राजीव गांधी की प्रतिमा लगाई जाएगी, वह उसे आग के हवाले करेंगे। घटना का पता चलते ही एसीपी नार्थ गुरविंदर सिंह, एसीपी सेंट्रल वरियाम सिंह, एसएचओ सलेम टाबरी गोपाल कृष्ण,  डिवीजन नंबर 4 प्रभारी जसपाल सिंह तथा थाना दरेसी प्रभारी गुरइकबाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

loksabha election banner

थाना सलेम टाबरी पुलिस ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए वीडियो के आधार पर दाेनों निहंग सिंहों के खिलाफ आइपीसी की धारा 153-ए (फिरकाप्रस्ती फैलाना) के आरोप में केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। इंस्पेक्टर गोपाल कृष्ण ने बताया कि आरोपितों की पहचान गांव भोरा निवासी निहंग रमनदीप सिंह मंगू मख तथा उसके साथी नवी कोकेआं वाला के रूप में हुई। केस दर्ज करके दोनों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आराेपित काे गिरफ्तार कर लिया है। घटना का पता चलते ही शहर के कांग्रेसी घटनास्थल पर पहुंच गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिमरनजीत सिंह मंड ने अपनी पगड़ी उतार कर प्रतिमा को साफ किया और उसे दूध से नहलाया।

पहले राजीव गांधी की इसी प्रतिमा पर पोती गई थी कालिख

गौरतलब है कि इससे पहले राजीव गांधी की इसी प्रतिमा पर कालिख पोती गई थी। जिसके आरोप में अकाली नेताओं को गिरफ्तार भी किया गया था। बाद में जो जमानत पर छूट गए। उस समय भी सिमरनजीत सिंह मंड ने अपनी पगड़ी उतार कर प्रतिमा पर लगे रंग को साफ किया था। मंड ने कहा कि शरारती निहंग सिंह द्वारा यह आग लगाई गई है। वो पहले भी उन्हें धमकियां दे चुका है। मगर वो डरने वाले नहीं हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.