Move to Jagran APP

पड़ोसियों ने रंजिशन युवक पर तेजधार हथियारों से किया हमला

जागराण संवाददाता, लुधियाना : शहर के प्रेम नगर के एक घर में घुसकर युवकों ने एक युवक पर

By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Oct 2018 07:35 AM (IST)Updated: Mon, 15 Oct 2018 07:50 AM (IST)
पड़ोसियों ने रंजिशन युवक पर तेजधार हथियारों से किया हमला
पड़ोसियों ने रंजिशन युवक पर तेजधार हथियारों से किया हमला

जागराण संवाददाता, लुधियाना : शहर के प्रेम नगर के एक घर में घुसकर युवकों ने एक युवक पर हमला कर गंभीर जख्मी कर दिया। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार प्रेम नगर दिल्ली रेलवे लाइनों के नजदीक रहने वाले सोनू ने बताया कि उसका भतीजा अजय मजदूरी करता है। वह रविवार की रात अपने घर पर मौजूद था। तभी उसे पड़ोसियों के घर से लड़ाई की आवाज आई। वह बाहर निकलकर देख रहा था। तभी उन पड़ोसियों ने रंजिश के चलते उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को चाचा सोनू ने बाइक पर बिठाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने युवक की हालत नाजुक बताई। उसे सिविल अस्पताल से सीएमसी रेफर कर दिया गया है। मामले की सूचना थाना डिविजन नंबर 2 की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जाच में जुट गई है।

loksabha election banner

बर्गर खाने गए दो सगे भाइयों पर हमला

जासं, लुधियाना : शहर के नूरवाला रोड पर कुछ युवकों ने दो सगे भाइयों पर हमला कर दिया। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इनमें से एक की हालात काफी नाजुक बताई जा रही है। घायल युवकों की पहचान नूर वाला रोड सरताज नगर के रहने वाले शाहरुख खान व उसके छोटे भाई अयान खान के रूप में हुई। सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान शाहरुख ने बताया कि वह अपने पिता आयूब खान के साथ काज बटन का काम करता है रोजाना की तरह वह रविवार की रात काम के बाद घर लौटे थे। इसके पश्चात दोनों भाई घर के नजदीक बर्गर खाने चले गए। शाहरुख के अनुसार जब वह बर्गर खा रहे थे, तब वहा पर दो युवक नशे की हालत में आए जिन्होंने आते ही उनके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन युवकों ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। शाहरुख के पिता आयूब खान ने बताया कि उस युवक उनसे मारपीट करने के पश्चात घर पर आकर जान से मारने की धमकी देकर गए। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस को शिकायत दे दी गई है। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

जासं, लुधियाना : शहर के जालंधर बाईपास पर एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृत युवक की पहचान अशोक नगर जालंधर बाईपास के रहने वाले आकाशदीप शर्मा (24) के रूप में हुई। मृतक के पिता वेद प्रकाश ने बताया कि आकाश ऑटो चालक था। रोजाना की तरह वह रविवार की देर शाम काम करके घर लौटा तो उसने अपनी मा को खाना बनाने के लिए कहा। मा के खाना बनाने के दौरान आकाश बाथरूम में चला गया। बहुत टाइम तक बाहर ना आने के कारण उसकी मां ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। उसने दरवाजा नही खोला। फिर पिता ने शोर मचाकर आसपड़ोस के लोगों की सहायता के साथ दरवाजा खोला और आकाशदीप को नजदीकी अस्पताल ले गए जहां से उसे सिवील अस्पताल ले जाया गया। फिर वहां के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना स्लेम टाबरी की पुलिस को सूचना दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.