Move to Jagran APP

राष्ट्रीय पार्टियों का फोकस अब 'नए पंजाब' पर..

लुधियाना में विधानसभा चुनाव को लेकर जैसे-जैसे उम्मीदवारों की घोषणा हो रही है वैसे-वैसे चुनावी प्रचार भी रफ्तार पकड़ने लगा है। लुधियाना शहर में रविवार से नए होर्डिंग लगने शुरू हो गए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 01:08 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 01:08 AM (IST)
राष्ट्रीय पार्टियों का फोकस अब 'नए पंजाब' पर..
राष्ट्रीय पार्टियों का फोकस अब 'नए पंजाब' पर..

लुधियाना (कुलदीप काला) : लुधियाना में विधानसभा चुनाव को लेकर जैसे-जैसे उम्मीदवारों की घोषणा हो रही है, वैसे-वैसे चुनावी प्रचार भी रफ्तार पकड़ने लगा है। लुधियाना शहर में रविवार से नए होर्डिंग लगने शुरू हो गए। इसमें कांग्रेस और भाजपा ने अपने नारों में नए पंजाब पर फोकस रखा है। कांग्रेस की ओर से लगाए होर्डिग में नारा दिया गया है, 'नवीं सोच नवां पंजाब'। इसमें प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का चेहरा दिखाते हुए लोगों से वोट डालने की अपील शुरू की। इसके अलावा भाजपा के होर्डिग पर नारा दिया गया, 'नवां पंजाब भाजपा दे नाल'। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पंजाब के प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत, हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी और पंजाब के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की फोटो लगाकर लोगों के भाजपा से जुड़ने का संदेश दिया जा रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.