सतीश गुप्ता सर्वहितकारी विद्या मंदिर में मनाया बाल दिवस
सतीश गुप्ता सर्वहितकारी विद्या मंदिर में प्रिसिपल नीलू नरूला की अगुआई में राष्ट्रीय बाल दिवस मनाया गया। इसकी शुरुआत वंदना से की गई।
संवाद सहयोगी, जगराओं : सतीश गुप्ता सर्वहितकारी विद्या मंदिर में प्रिसिपल नीलू नरूला की अगुआई में राष्ट्रीय बाल दिवस मनाया गया। इसकी शुरुआत वंदना से की गई। उपरांत अध्यापक सुमन ने बाल दिवस की जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय बाल दिवस की शुरुआत वर्ष 2008 में बाल विकास मंत्रालय द्वारा की गई थी। प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को सभी राज्य इस दिन को अलग-अलग तरीके से मनाते हैं। राज्य सरकारें अपने स्तर पर जागरूकता बढ़ाने की पहल करती हैं। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लड़कियों को मदद और आगे बढ़ने के लिए अलग-अलग अवसर प्रदान करना है। आज भी कुछ परिवार ऐसे हैं जो लड़कियों को जन्म नहीं देना चाहते हैं। इसलिए वे लड़कियों को गर्भ में ही मार देते हैं या पैदा होने के बाद भी खुश नहीं होते हैं।
बाल दिवस मनाने का उद्देश्य समाज में लोगों को लड़कियों के बारे में जागरूक करना है। 24 जनवरी राष्ट्रीय बाल दिवस के रूप में भी खास है क्योंकि इस दिन इंदिरा गांधी को देश की पहली महिला प्रधान मंत्री के रूप में चुना गया था। इसलिए इस दिन को राष्ट्रीय बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर प्रिसिपल नीलू नरूला ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज समाज में लड़कियों का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है।