पायल और मलौद में नगर कीर्तन का स्वागत
जागरण संवाददाता, खन्ना: श्री गुरु गोबिंद ¨सह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में मलौद व पायल में नगर क
By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Jan 2018 03:01 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jan 2018 03:01 AM (IST)
जागरण संवाददाता, खन्ना: श्री गुरु गोबिंद ¨सह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में मलौद व पायल में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। मलौद के सोमल खेड़ी में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से नगर कीर्तन निकाला गया, जो गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर मलौद, रोड़ियां होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में गतका पार्टी ने अपने जौहर दिखाए। रागी व ढाडी जत्थों ने गुरबाणी से संगत को निहाल किया। नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया और लंगर भी लगाए गए। उधर, पायल में गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब से नगर कीर्तन निकाला गया। भाजपा के जिला प्रधान बिक्रमजीत ¨सह चीमा, नगर कौंसिल प्रधान भू¨पदर ¨सह चीमा मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें