खेलते-खेलते पड़ोसी के कमरे में चली गई मासूम, कुछ देर बाद चादर में लिपटा मिला शव
जिले के एक गांव में एक युवक ने पांच वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। बच्ची खेलते-खेलते उसके कमरे में चली गई थी और उसने हैवानियत कर दी।
जेएनएन, लुधियाना। जिले के एक गांव में एक युवक ने पांच वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। बच्ची खेलते-खेलते उसके कमरे में चली गई थी और उसने हैवानियत कर दी। पुलिस ने उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया है। बच्ची की हत्या सांस घुटने से हुई है। बच्ची के शव को सिविल अस्पताल में रखा गया है। जानकारी के अनुसार यहां के एक गांव में रहने वाले मजदूर की पांच वर्षीय बेटी खेलते-खेलते ऊपर वाले पड़ोसी के कमरे में चली गई थी। यहां पर रविंदर सिंह नामक आरोपित शराब पीकर लेटा हुआ था। जैसे ही बच्ची वहां पर खेल रही थी, तभी रविंदर सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान बच्ची की चीखें निकलने लगीं तो उसने उसका मुंह अपने हाथ से दबा दिया। इस दौरान बच्ची की सांस घुटने से मौत हो गई। आरोपित बच्ची के शव को चादर में लपेट कर कमरे में ही रखकर वहां से फरार हो गया।
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस।
कुछ समय के बाद उसका पिता घर आया तो उसने बेटी नहीं मिलने पर उसकी तलाश शुरू की। इस वेहड़े में चौदह कमरे हैं, बारी-बारी से सबकी तलाशी ली गई तो बच्ची का शव रविंदर के कमरे से बरामद हुआ। मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाला रविंदर कुमार पिछले काफी समय परिवार के साथ यहां कमरे में रहता था। उसके परिजन कुछ दिन पहले उसका परिवार यहां से गांव चला गया था। थाना फोकल प्वाइंट प्रभारी हरजीत सिंह ने घटनास्थल का का जायजा लिया है। चौकी शेरपुर प्रभारी एएसआइ सुरजीत सिंह की ओर से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्ची के शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है और आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
युवक को अंकल पुकारती थी बच्ची, उसी ने नोचा
बच्ची युवक को अंकल पुकारती थी और अकसर उसके साथ बातचीत करती रहती थी। रविंदर ने उसके साथ हैवानियत करते समय कई जगहों पर नोचा था। बच्ची के मुंह पर उसके नाखून के निशान भी मिले हैं। यही नहीं बच्ची के शरीर पर कई घाव भी मिले हैं।
मां ने मांगी मौत की सजा
बच्ची की मां का रो रोकर बुरा हाल है। उसने बिलखते हुए कहा है कि आरोपित रविंदर को मौत के घाट उतार देना चाहिए। क्षेत्र के लोग इस घटना से सदमे में हैं।