लुधियाना नगर निगम की तहबाजरी टीम ने शिवपुरी मछली मार्केट से अवैध दुकानें हटाईं
शहर के शिवपुरी में अवैध रूप से लगने वाली मछली मार्केट पर नगर निगम की तहबाजारी टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई की।निगम का कहना है कि कई बार दुकानदाराें काे चेतावनी दी गई थी लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद ही यह कार्रवाई की गई है।
लुधियाना, जेएनएन। शहर के शिवपुरी में अवैध रूप से लगने वाली मछली मार्केट पर नगर निगम की तहबाजारी टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई की। इस दौरान दुकानदारों द्वारा बनाए गए कच्चे ढांचों ढहा दिया। तहबाजारी टीम के इंस्पेक्टर अजय ने बताया कि लोगों की शिकायत पर अवैध दुकानों को हटाया गया।
इसके साथ ही निगम की जगह को भी खाली करवाया। निगम का कहना है कि कई बार दुकानदाराें काे चेतावनी दी गई थी, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद ही यह कार्रवाई की गई है। निगम के मुताबिक शहर में अवैध कब्जे सहन नहीं किए जाएंगे। इससे ट्रैफिक जाम हाेता है अाैर लाेगाें काे परेशानियाें का सामना करना पड़ता है।
टावर लगाने के विरोध पर निगम ने जगह सील की
ग्यासपुरा के सुंदर नगर में टावर लगाने का पता चलते ही लोग भड़क गए। विक्रम सिंह, मनोरमा देवी, सुलोचना सिंह, नैन सिंह रावत, सतनाम सिंह, परमेश्वरी ने बताया कि घरों के पास ही टावर लगाने की तैयारी की जा रही है। अगर टावर लग गया, तो इसका घातक परिणाम सेहत पर होगा। इसलिए इलाका वासियों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि यहां टावर नहीं लगने दिया जाएगा। दूसरी ओर, टावर कंपनी के लोग जब शुक्रवार सुबह 10 बजे काम करने लगे, तो इलाका वासियों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
फुटपाथ पर रेहड़ियां लगाने पर वालाें पर भी हाे चुकी है कार्रवाई
इससे कुछ दिन पहले फुटपाथ पर रेहड़ियां लगाने पर वालाें पर भी हाे चुकी है कार्रवाई कर चुकी है। निगम टीम जोन डी के इंस्पेक्टर लखविदर सिंह ने बताया कि वह कई बार कह चुके हैं फुटपाथ पर रेहड़ियां न लगाएं। इसके बावजूद वह फुटपाथ पर रेहड़ी लगा देते हैं। अफसरों ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि फुटपाथ पर किसी को भी रेहड़ी लगाने न दी जाए। इसके अलावा जो रेहड़ियां ट्रैफिक में बाधा पहुंचा रही हैं उन्हें पहले चेतावनी दी जा रही है और उसके बाद उठाया जा रहा है।