नौघरा में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, निगम की टीम ने अवैध तरीके से बनाई दीवार को गिराया Ludhiana News
वीरवार सुबह लगभग छह बजे ही नगर निगम ने नौघरा को छावनी में तब्दील कर दिया था और करीब नौ बजे के आसपास कार्रवाई शुरू की गई।
लुधियाना, जेएनएन। नगर निगम ने नौघरा में अवैध तरीके से बनाई गई दीवार को गिरा दिया। नगर निगम ने इससे पहले भी इस दीवार को गिराने का प्रयास किया था, लेकिन लोगों के विरोध के चलते नगर निगम की टीम को कामयाबी नहीं मिली थी। विरोध के बचने के लिए वीरवार सुबह मार्केट खुलने से पहले ही नगर निगम ने कार्रवाई कर दी।
वीरवार सुबह लगभग छह बजे के करीब नगर निगम ने नौघरा को छावनी में तब्दील कर दिया था। लोगों व दुकानदारों के विरोध को रोकने के लिए काफी संख्या में पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए थे। इसके बाद सुबह नौ बजे के आसपास नगर निगम की टीम दीवार को तुड़वाया।
नौघरा में दीवार गिराने के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस।
नहीं पहुंच पाई मशीनरी
नगर निगम की टीम दीवार को गिराने के लिए मशीनरी साथ लेकर निकली थी, लेकिन जहां कार्रवाई की जानी थी, वहां तक मशीनरी नहीं पहुंच पाई। नगर निगम की जेसीबी चौड़ा बाजार तक ही पहुंच पाई, जिसके चलते नगर निगम ने मजदूरों से ही दीवार को तुड़वाया। दीवार को तोड़े जाने के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा।
नगर निगम की कार्रवाई का विरोध न हो, इसके लिए सुबह ही दीवार काे तोड़ दिया गया ।
जो भी अतिक्रमण किया गया, गिरा दिया: हनी
जोन ए के एटीपी हरविंदर सिंह हनी का कहना है कि जो भी अतिक्रमण किया गया था उसको गिरा दिया गया है। नगर निगम की कार्रवाई का विरोध न हो, इसके लिए मार्केट खुलने से पहले ही इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया था।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें