Move to Jagran APP

नगर निगम ने अवैध काॅलोनियों के खिलाफ छेड़ा अभियान, निर्माणाधीन इमारतें गिराईं

नगर निगम ने जोन बी में तीन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की है। इसमें से दो कॉलोनियां ऐसी थी, जिनमें निगम पहले भी कार्रवाई कर चुका था।

By Sat PaulEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 11:56 AM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 11:56 AM (IST)
नगर निगम ने अवैध काॅलोनियों के खिलाफ छेड़ा अभियान, निर्माणाधीन इमारतें गिराईं
नगर निगम ने अवैध काॅलोनियों के खिलाफ छेड़ा अभियान, निर्माणाधीन इमारतें गिराईं

जेएनएन, लुधियाना। नगर निगम ने अब अवैध कॉलोनियों के खिलाफ फिर से अभियान शुरू कर दिया है। नगर निगम ने जोन बी में तीन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की है। इसमें से दो कॉलोनियां ऐसी थी, जिनमें निगम पहले भी कार्रवाई कर चुका था। पहले निगम ने अवैध कॉलोनी में गलियां व सीवरेज को तोड़ा था। इसके बावजूद कॉलोनाइजर बाज नहीं आए और अवैध कॉलोनियों में निर्माण कार्य करवाते रहे। सोमवार को जोन बी के अफसरों ने फिर से कॉलोनी में धावा बोला और कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य गिरा दिए। निगम ने कुल तीन कॉलोनियों में कार्रवाई की।

loksabha election banner

 अवैध कॉलोनी में करवाए जा रहे निर्माण कार्यों को हटवाते नगर निगम के कमर्चारी।

इसके अलावा एक कमर्शियल निर्माण को भी गिराया गया। जोन बी के एटीपी प्रदीप सहगल ने बताया कि ताजपुर डंप के पास दो कॉलोनियों एलिशा कॉलोनी व जग्गा प्रॉपर्टी डीलर कॉलोनी में उन्होंने पहले कार्रवाई की थी और कॉलोनाइजर को निर्माण कार्य बंद करने को कहा था, लेकिन वह इससे बाज नहीं आया। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद कॉलोनी का धड़ल्ले से निर्माण कार्य चल रहा था। नगर निगम की टीम ने इन दोनों कॉलोनियों के अलावा टिब्बा रोड पर बन रही एक और नई कॉलोनी में पीला पंजा चलाया। इसके अलावा उन्होंने गीता नगर में एक कमर्शियल निर्माण को भी गिराया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.