Move to Jagran APP

अगर आपने प्लॉट की चारदीवारी न करवाई तो पक्का कूड़ा डंप बना देगा नगर निगम

शहर में अगर आपका प्लॉट है और उसकी चारदीवारी नहीं हुई है तो नगर निगम वहां पर पक्का कूड़ा डंप बना सकता है। उसके बाद चाहकर भी आप अपने प्लॉट से कूड़ा डंप नहीं हटवा सकेंगे।

By SatpaulEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 07:52 AM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2020 02:57 PM (IST)
अगर आपने प्लॉट की चारदीवारी न करवाई तो पक्का कूड़ा डंप बना देगा नगर निगम
अगर आपने प्लॉट की चारदीवारी न करवाई तो पक्का कूड़ा डंप बना देगा नगर निगम

लुधियाना, जेएनएन। शहर में अगर आपका प्लॉट है और उसकी चारदीवारी नहीं हुई है तो नगर निगम वहां पर पक्का कूड़ा डंप बना सकता है। उसके बाद चाहकर भी आप अपने प्लॉट से कूड़ा डंप नहीं हटवा सकेंगे।  यही नहीं जो लोग प्लॉटों में कूड़ा फेंकते हैं उनके लिए भी यह परेशानी का सबब बन सकती हैं, क्योंकि जब निगम वहां पर पक्का कूड़ा डंप बना देगा तो मोहल्ले को लोगों को दुर्गंध से दो-चार होना पड़ेगा।

loksabha election banner

निगम ने इसकी शुरुआत वार्ड-30 से कर दी। इस वार्ड में एक प्लॉट है जिसकी चारदीवारी नहीं है और लोगों ने वहां कूड़ा डंप बना दिया है। निगम ने उस प्लॉट के बाहर एक चेतावनी बोर्ड लगा दिया है। इस पर उन्होंने साफ लिख दिया कि 15 मार्च तक इस प्लॉट की चारदिवारी नहीं की गई तो यहां पर पक्का कूड़ा डंप बना दिया जाएगा और उसके बाद प्लॉट मालिक चाहकर भी कूड़ा डंप वहां से नहीं हटवा सकेगा।

ढंडारी के पास नेशनल हाईवे के किनारे यह प्लॉट लंबे समय से खाली है। यहां पर आसपास के लोगों के अलावा कूड़ा कलेक्टर भी कूड़ा गिरा देते हैं। निगम कई बार प्लॉट से कूड़ा खाली करवा चुकी है और मालिक को चारदिवारी करने को कह चुका है। दरअसल आसपास के लोग भी प्लॉट में कूड़ा जमा होने से परेशान हैं। लोग नगर निगम को कई बार शिकायत कर चुके हैं। यही नहीं स्वच्छता सर्वेक्षण में भी खाली प्लॉटों में जमा कूड़ा शहर की रैंङ्क्षकग को गिरा सकता है।

नगर निगम ने अब शहर में ऐसे प्लॉटों को ढूंढना शुरू कर दिया है जहां पर ज्यादा कूड़ा एकत्रित है। पहले फेज में प्लॉट मालिकों को प्लॉटों की चारदीवारी करने के लिए कहा जाएगा। अगर तब भी वह नहीं माने तो निगम वहां पर पक्का कूड़ा डंप बना देगा।

प्लॉट मालिक पर जुर्माने का भी है प्रावधान

अगर शहर में खाली प्लॉट में कूड़ा जमा होता है तो नगर निगम प्लॉट मालिक से जुर्माना भी वसूल सकता है। यह जुर्माना एक हजार रुपये से लेकर दस हजार रुपये तक हो सकता है। नगर निगम हाउस भी जुर्माने के प्रावधान को पास कर चुका है। यही नहीं प्लॉट में कूड़ा फेंकने वाले पर भी एक हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान है।

शहर के अन्य हिस्सों में भी होगी कार्रवाई: जोनल कमिश्नर

जोनल कमिश्नर कम इंचार्ज हेल्थ ब्रांच नगर निगम नीरज जैन ने कहा कि वे वार्ड 30 में इस प्लॉट को कई बार खाली करवाकर मालिक को चारदीवारी करने के लिए कह चुके हैं। अब वहां पर चेतावनी बोर्ड लगा दिया है। अगर अब भी चारदीवारी नहीं की गई तो वहां पर पक्का कूड़ा डंप बना दिया जाएगा। शहर के अन्य हिस्सों में भी इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.