महाभारत, गीता व रामचरित मानस ग्रंथ मानव के सच्चे गुरु : मुकेशानंद
संस, लुधियाना : श्री प्रेम धाम में रविवार को आयोजित सत्संग में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने राम नाम का
संस, लुधियाना : श्री प्रेम धाम में रविवार को आयोजित सत्संग में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने राम नाम का सिमरन कर आशीर्वाद लिया। गणेश वंदना का उच्चारण के उपरात संत मुकेशानंद महाराज ने महाभारत, गीता व रामचरित मानस जैसे ग्रंथों को मानव का सच्चा गुरु बताते हुए कहा कि खुद इन ग्रंथो का अध्ययन करें व बच्चों को ग्रंथ पढ़ने के लिए प्रेरित करें। अगर पढ़कर समझ में न आए तो संतों की शरण में जाकर सुने। ग्रंथों के भीतर संतों की वाणी पढ़ने व सुनने से सांसारिक दुखों का समाधान मिलेगा व जीवन खुशहाल व्यतीत होगा। उन्होंने पर्यावरण पर बोलते हुए कहा कि पेड़ मत काटो, धरती का खनन मत करो, नदियों के पानी को दूषित न करो। पेड़ पौधे, धरती, वायु व पानी में संतों के गुण विद्यमान हैं। इस दौरान श्री प्रेम धाम संकीर्तन मंडल ने प्रभु नाम का गुणगान किया। आरती के साथ सत्संग को विश्राम दिया गया। इस अवसर पर बाबा गोपाल दास,बाबा दीपक मनचंदा, पंडित सोहन लाल, रवि गोयल, विनोद गोयल, प्रेम सिंगला, सुमित गोयल, मनमोहन मित्तल, सुमित गोयल, राजन मोदी, सुदेश गोयल, इंद्र पाल सिंह अरोड़ा, तनुष अरोड़ा, रवि मेहरा, हर्षा सिंह मेहरा, गौरव बंसल, अनिल धमीजा महेश सिंगला, अमित शर्मा, अंकित गुप्ता, बृजेश कश्यप, हरजिंदर सिंह,राहुल खन्ना, राजेंद्र मिगलानी, अमित शर्मा, राहुल गर्ग, जसबीर भल्ला, रूबी ठाकुर, राजीव शर्मा, मनोज शर्मा, प्रदीप कुमार, लखवीर सिंह, राजेंद्र विजय सिंगला, सतनाम सिंह, राजेश कुमार, प्रेम बत्रा, दविंदर कलसी, गौरव गुप्ता आदि उपस्थित थे।