Move to Jagran APP

सांसद दूलो शहर से बाहर, घर घेरने पहुंचे कांग्रेसी

पंजाब कांग्रेस में चल रहे कलह के बीच वीरवार को लगतार तीसरे दिन कांग्रेसियों ने शमशेर सिंह दूलो का घर घेरने का प्रयास किया।

By Edited By: Published: Fri, 21 Aug 2020 05:00 AM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 05:00 AM (IST)
सांसद दूलो शहर से बाहर, घर घेरने पहुंचे कांग्रेसी
सांसद दूलो शहर से बाहर, घर घेरने पहुंचे कांग्रेसी

जासं, खन्ना : पंजाब कांग्रेस में चल रहे कलह के बीच वीरवार को लगतार तीसरे दिन कांग्रेसियों ने शमशेर सिंह दूलो का घर घेरने का प्रयास किया। दूलो कांग्रेस पार्टी से ही राज्यसभा के सदस्य है। सांसद शमशेर ¨सह दूलो के समराला रोड स्थित आवास को पिछले तीन दिनों घेरने की कोशिश की जा रही है, लेकिन पुलिस हर बार उन्हें आवास पर पहुंचे से पहले ही रोक देती है। इस बार घेरने की बारी पायल के कांग्रेस नेताओं की थी। पहले दो दिन की तरह ही दूलो अपने घर पर नहीं थे। पुलिस ने उनके घर के पास जाने भी नहीं दिया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व पार्टी नेता मलकीत ¨सह गोगा कर रहे थे। हालांकि, पायल से आए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की संख्या 30-35 थी, जिस कारण उन्हें रोकने में पुलिस को खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में दूलो व उनके परिवार के खिलाफ नारों और टिप्पणियों की तख्तियां उठा रखी थी। वर्करों ने दूलो के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी। बेरिकेट्स के पास सिटी 2 के एसएचओ रणदीप कुमार और सिटी एक के एसएचओ सिकन्दर ¨सह ने पुलिस बल के साथ नेताओं और वर्करों को रोका। उन्हें बताया कि दूलो घर पर नहीं हैं। इसके बाद कांग्रेसी वहां से वापिस लौट गए। आज दाखा हलके के कांग्रेसी करेंगे घेराव जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लुधियाना जिला के ही दाखा हलके के कांग्रेसी खन्ना में दूलो के घर का घेराव करने आ रहे हैं। हालांकि, शुक्रवार को भी दूलो के घर पर होने की संभावनाएं कम हैं। बताया जा रहा है कि वे दिल्ली में हैं और शनिवार या रविवार को ही वापिस लौटेंगे। इससे पहले मंगलवार को रायकोट कांग्रेस, बुधवार को खन्ना कांग्रेस और वीरवार को पायल कांग्रेस दूलो के घर का घेराव करने का प्रयास कर चुके हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.