प्रेमिका की सात साल की बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर बना जल्लाद
लुधियाना में प्रेमिका के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहे व्यक्ति ने उसकी सात साल की बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची ने विरोध किया तो उसकी जान ले ली।
जेएनएन, लुधियाना। शहर के डाॅ. अंबेडकर नगर इलाके में एक महिला के आशिक ने उसकी सात साल की बेटी की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। महिला अपने आशिक के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। मां के आशिक की उसकी सात साल की बेटी पर बुरी नजर थी। पिछले दिनों जब महिला घर पर नहीं थी ताे उसके आशिक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोश्ािश की। बच्ची ने विरोध किया तो उसने बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। इससे बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने महिला अौर उसके अाशिक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, शहर के अंबेडकर नगर कालोनी में एक महिला अपने पति के छोड़कर प्रेमी अमित कुमार के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। उसके साथ सात सात साल की बेटी भी थी। प्रेमी की महिला की बेटी पर बुरी नजर थी और वह उसके साथ छेड़छाड़ करता रहता था। महिला पति से बिना तलाक लिए प्रेमी के साथ रह रही थी।
यह भी पढें: 15 साल की उम्र तक दो शादियां व बनी जुड़वां बच्चों की मां, फिर साकार किया सपना
पुलिस के अनुसार, महिला और उसका प्रेमी यहां किराये पर रह रहे थे। 25 सितंबर को बच्ची स्कूल से घर लौटी। उस समय उसकी मां घर में नहीं थी। इसी दौरान घर में मौजूद अमित ने बच्ची को अकेली देख कर उसे पकड़ लिया और उससे दुष्कर्म करने की कोश्ािश की। बच्ची ने इसका विरोध किया और शोर मचा दिया।
इस पर गुस्साए अमित ने बच्ची को डंडों और बेलन से पीटना शुरू कर दिया। उसने बच्ची को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गई। इसी दौरान शोर सुन मौके पर पहुंचे मकान मालिक ने बच्ची की मां को फोन कर वहां बुला लिया। लेकिन अमित पर कार्रवाई करवाने की बजाएमहिला ने भी मामले को दबाने की कोशिश की और बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवा दिया।
यह भी पढ़ें: अब थरथराएगा पाक, यहां से वायुसेना के सीधे निशाने पर, ये खास फाइटर तैनात
इसी बीच बच्ची के मामा को इस घटना के बारे में पता चला तो उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची की मां और उसके प्रेमी अमित पर केस दर्ज कर लिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के मामा ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी को 13 साल पहले हुई थी, लेकिन वह अपने पति को बिना तलाक दिए अमित के साथ रहने लगी।
यह भी पढ़ें: पसंद का दूल्हा नहीं ढूंढ पाई मैट्रिमोनियल कंपनी.. अब देना होगा जुर्माना
बेलन और डंडों से पिटाई के कारण बच्ची के सिर में हुए घावों से ब्लीडिंग बंद नहीं हो रही थी। बेरहमी का शिकार हुई बच्ची ने मंगलवार को एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया।
------
'' बच्ची की मौत गंभीर चोटें आने से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। आरोपितों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा।
- दविंदर सिंह, प्रभारी थाना शिमलापुरी, लुधियाना।