खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली की माता का निधन, लंबे समय से चल रही थी बीमार
खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली की माता व पूर्व मंत्री तेज़ प्रकाश सिंह कोटली की धर्म पत्नी दविन्दर कौर (70 साल) का बुधवार को देहांत हो गया।
खन्ना, जेएनएन। खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली की माता व पूर्व मंत्री तेज़ प्रकाश सिंह कोटली की धर्म पत्नी दविन्दर कौर (70 साल) का बुधवार को देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार पायल विधानसभा के गांव कोटली में शाम चार बजे होगा।
जानकारी के अनुसार काेटली की माता दविंदर कौर काफ़ी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने चण्डीगढ़ स्थित अपने घर में बुधवार को आख़िरी सांस ली।
परिवार से विधायक लखवीर सिंह लक्खा पायल, विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों, रुपिन्दर सिंह राजा गिल, खन्ना नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान विकास मेहता, जिला यूथ कांग्रेस प्रधान अमित तिवारी, ब्लॉक समिति चेयरमैन सतनाम सिंह सोनी रोहणों, ब्लॉक कांग्रेस प्रधान जतिंदर पाठक, डा. गुरमुक्ख सिंह चाहल, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरबंस सिंह रोशा, अमनदीप कटारिया, यूथ कांग्रेस खन्ना प्रधान अंकित शर्मा, फोकल प्वाइंट एसोसिएशन प्रधान तेजिन्दर शर्मा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन गुरदीप सिंह रसूलड़ा, पूर्व पार्षद गुरमीत नागपाल, उद्योगपति ज्ञान सिंह नामधारी, यादविन्दर सिंह लिबड़ा, भरपूर चंद बैकटर, संजय घई ने शोक व्यक्त किया।