Move to Jagran APP

घटिया सियासत कर रही है मोदी सरकार : कांग्रेस

अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार संकट की इस घड़ी में केवल सियासत कर रही है जबकि देश का हर राहत की आस लगाए केंद्र की ओर देख रहा है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 01:01 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 01:01 PM (IST)
घटिया सियासत कर रही है मोदी सरकार : कांग्रेस
घटिया सियासत कर रही है मोदी सरकार : कांग्रेस

लुधियाना, जेएनएन। कोरोना वायरस से निपटने में भी मोदी सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार संकट की इस घड़ी में केवल सियासत कर रही है, जबकि देश का हर राहत की आस लगाए केंद्र की ओर देख रहा है। उन्होंने कहा कि मजदूर सड़कों पर पैदल चलकर रास्ते में दम तोडऩे के लिए मजबूर हैं। गरीब भूखमरी का शिकार हो रहा है। मिडिल क्लास वर्ग को कोई राहत नहीं मिल रही। मेडिकल स्टाफ व विभागीय कर्मी सुविधा न मिलने से वायरस के शिकार हो रहे हैं। इससे साफ दिखता है कि 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज केवल पानी का बुलुबला है।  

prime article banner

अकाली दल ने जिला भाजपा अध्यक्ष को भेंट किया गुलदस्ता

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्ति जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। शिअद के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह ढिल्लों, आत्मनगर विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज गुरमीत सिंह कुलार, नगर निगम सदन में विपक्ष नेता पार्षद हरभजन सिंह डंग व पार्षद मनप्रीत सिंह मन्ना ने सिरोपा व पुष्पगुच्छ दिए। उन्होंेने सिंघल की नियुक्ति का स्वागत किया। वहीं इस मौके पर सिंघल ने शिअद पदाधिकारियों का आभार जताया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेश शर्मा मौजूद रहे।

स्ट्रीट वेंडर्स को लोन नहीं, अनुदान दे केंद्र सरकार : एसोसिएशन

नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (नासवी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंगलवार को हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रकाश व राष्ट्रीय समन्वय अर¨वद सिंह, सेक्रेटरी टाइगर सिंह व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया। पदाधिकारियों ने कहा, केंद्र सरकार द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स के लिए लोन के रूप में जो राशि दी जा रही है वह अनुदान के रूप में मिले। क्योंकि  स्ट्रीट वेंडर्स का आपदा की स्थिति में रोजगार खत्म हो चुका है। राष्ट्रीय समन्वय अरविंद सिंह व टाइगर सिंह ने बताया है कि कुछ सामाजिक संस्थाओं से रेहड़ी फड़ी वालों को नकद आर्थिक सहयोग देने पर विचार हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.