धार्मिक स्थल से लौट रहे युवक के साथ चाकू की नोक पर लूट, मामला दर्ज Ludhiana News
शिकायतकर्ता के मुताबिक वह धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के लिए गया था। इसी दौरान कोहाड़ा के नजदीक रास्ते में हथियारबंद दो लुटेरों ने उसे रोक लिया।
लुधियाना, जेएनएन। शहर के कोहाड़ा इलाके में स्थित धार्मिक स्थल पर माथा टेक घर वापस अा रहे एक युवक से हथियारबंद दो लुटेरों ने दो मोबाइल लूट लिए। लूटपाट करने के बाद अारोपित मौके से फरार हो गए। वारदात के दौरान दोनों अारोपित अपना नाम गुरप्रीत अौर वरिंदर बोल रहे थे। पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी है। सूचना मिलते ही थाना कूमकलां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गांव मानगढ़ निवासी सोनू की शिकायत पर गुरप्रीत अौर वरिंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। पुलिस अारोपितों की तलाश में छापेमारी करने में जुटी हुई है।
शिकायतकर्ता सोनू के मुताबिक वह धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के लिए गया था। माथा टेकने के बाद वह घर वापस अा रहा था। इसी दौरान कोहाड़ा के नजदीक रास्ते में हथियारबंद दो लुटेरों ने उसे रोक लिया। चाकू की नोक पर उससे नकदी अौर मोबाइल मांगा। सोनू ने दोनों मोबाइल अारोपितों को दे दिए। लूटपाट को अंजाम देने के बाद दोनों अारोपित मौके से फरार हो गए। सोनू ने उसी समय शोर मचाना शुरु कर दिया। लेकिन जब तक लोगों को पता चला अारोपित भागने में कामयाब हो चुके थे। पीड़ित सोनू ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच अासपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल, लेकिन अारोपितों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। थाना कूमकलां पुलिस ने अारोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश करनी शुरु कर दी है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें