Ludhiana News: गुप्तांग में मोबाइल छुपा कर ले जाते दो हवालाती गिरफ्तार, सर्च आपरेशन में कई चीजें बरामद
अदालत में पेशी के बाद गुप्तांग में मोबाइल फोन छिपा कर ला रहे दो जेल में बंद दो लोगों को तलाशी के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उनके गुप्तांग में छिपाकर रखे गए दो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। अदालत में पेशी के बाद गुप्तांग में मोबाइल फोन छिपा कर ला रहे दो जेल में बंद दो लोगों को तलाशी के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही, उनके गुप्तांग में छिपाकर रखे गए दो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए। थाना डिवीजन नंबर सात पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।
गुप्तांग में छुपाकर रखा था मोबाइल फोन
एएसआई गुरदयाल सिंह ने बताया कि उनकी पहचान कमलजीत सिंह उर्फ मोनू तथा सुरेंद्र सिंह और सोनू के रूप में हुई। पुलिस ने केंद्रीय जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट हरमिंदर सिंह की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उन्होंने बताया कि दोनों हवालाती को 29 नवंबर के दिन अदालत में पेश करने के बाद केंद्रीय जेल में लाया गया। जेल में हुई चेकिंग के दौरान गार्ड ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किया। बता दें कि आरोपितों ने जेल के अंदर अपने गुप्तांग में मोबाइल रखकर जेल के नियमों का उल्लंघन किया है।
सर्च आपरेशन में कई चीजें बरामद
वहीं, दूसरी ओर जेल में सर्च आपरेशन के दौरान पुलिस की टीम में 4 मोबाइल फोन तथा 9 पुड़ी जर्दा लावारिस हालत में पड़ा बरामद किया। थाना डिवीजन नंबर सात की ताजपुर चौकी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि यह केस सहायक सुपरिटेंडेंट इंदरप्रीत सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उन्होंने बताया कि 29 नवंबर को जेल में सर्च चल रही थी। उसी दौरान पुलिस की टीम ने मोबाइल फोन और तंबाकू की पुड़िया बरामद की।