पंजाबी पहरावे में सजी मुटियारों ने हुनर से जीता दिल
पंजाब की महिलाओं में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उनको सही मंच प्रदान करने की।
जासं, लुधियाना : पंजाब की महिलाओं में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उनको सही मंच प्रदान करने की। इसी के तहत महानगर में लड़कियों और महिलाओं को उनकी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मिस और मिसेज वर्ल्ड पंजाबण-2020 के ऑडिशंस करवाए गए।
इसमें किसी मुटियार ने एक्टिंग, किसी ने गायकी, किसी ने डांस तो किसी प्रतिभागी ने मॉडलिग कर अपना हुनर दिखाया और सबका दिल जीत लिया। खास बात यह रही कि सभी प्रतिभागी पंजाबी ड्रेसअप में सज-धजकर आई। यह ऑडिशन शहर की एक एकेडमी में सुनक्खी मुटियार संस्था की ओर से करवाए गए। जज की भूमिका रमनीक कौर ने निभाई। सुनक्खी मुटियार की डायरेक्टर प्रिया लखनपाल ने महिलाओं को अपना हुनर दिखाने के लिए बहुत कम मौके मिलते हैं। वे घर की चारदीवारी में ही कैद होकर रह जाती हैं। दूसरा आज पंजाब की अमीर विरासत को बचाना समय की जरूरत है। ऐसे में अपनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगले साल फरवरी में इस प्रतियोगिता का फिनाले होगा। शहर में पहला ऑडिशन
शनिवार को इस प्रतियोगिता के तहत लुधियाना में पहला ऑडिशन हुआ है। इसमें विभिन्न शहरों से पहुंची मुटियारों ने अलग-अलग कैटेगरी में अपना टैलेंट दिखाया। इसके बाद अब पटियाला, चंडीगढ़ और अमृतसर में भी ऑडिशन होंगे। फाइनल में जाएंगे 12-12 प्रतिभागी
प्रिया ने बताया कि फिनाले में मिस और मिसेज कैटेगरी के लिए 12-12 प्रतिभागियों को चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के जरिए वह पंजाबी संस्कृति को प्रमोट करना चाहती हैं, जिसके लिए प्रतिभागियों का पंजाबी पहरावे में आना अनिवार्य हैं।