डॉक्टर ने कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना करता रहा ब्लैकमेल
एक डॉक्टर ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर महिला के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद डॉक्टर ने पीडि़ता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
जेएनएन, लुधियाना। एक डॉक्टर ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर महिला के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद डॉक्टर ने पीडि़ता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और डेढ़ साल तक दुष्कर्म करता रहा। आरोपित ने ब्लैकमेल करते हुए पीडि़ता को धमकी दी कि वह उसके दोस्तों के साथ भी संबंध बनाए। इसके बाद पीडि़ता ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर से कर दी। पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल ने इसकी जांच थाना वुमेन सेल को सौंप दी। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह घर में अकेली रहती है और अगस्त 2017 में एक डॉक्टर उनके घर में किराए पर रहने के लिए आ गया। इस दौरान डाॅक्टर ने महिला से कहा कि वह उसे सरपराइज पार्टी देना चाहता है, इसके चलते उसने खाने का सामान मंगवा लिया और साथ में कोल्ड्र ड्रिंक मंगवा ली। डॉक्टर ने मौका देखते ही कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया और महिला को पिला दी।
कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद महिला बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपित ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाई व फोटो खींच लिए। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि डॉक्टर उसके साथ डेढ़ साल तक ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। उसके बाद डाॅक्टर ने अश्लील फोटो दिखाकर धमकी दी कि वह उसके दोस्तों के साथ भी संबंध बनाए। पीडि़ता ने तंग आकर इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर से कर दी। पुलिस कमिश्नर ने इसकी जांच थाना वुमेन सेल को सौंप दी। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।