लुधियाना में शर्मनाक घटना, दो साल के बेटे के सामने मां से किया दुष्कर्म
लुधियाना के न्यू कुुुंदनपुरी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने घर में घुसकर एक महिला से उसके दो साल के बेटे के सामने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित ने महिला को बुरी तरह पीटा भी।
जेएनएन, लुधियाना। पंजाब में महिलाओं के प्रति अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो दिन दहाड़े वारदात हो रही है। शहर के न्यू कुंदनपुरी क्षेत्र में शर्मनाक घटना हुई। यहां एक व्यक्ति ने दिनदहाड़े एक घर में घुस गया। उसने घर में मौजूद महिला को पहले बुरी तरह पीटा और उसके दो साल के बेटे के सामने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर भी उसने महिला को नहीं छोड़ा। लोगों के पहुंचने के बाद आरोपित भाग गया।
दिनदहाड़े हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना डिवीजन 8 की पुलिस ने बुधवार रात इस महिला का मेडिकल करवाया और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया।
पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति गत्ते की प्रिंटिंग की फैक्टरी में काम करता है और वे यहां किराये के मकान में रहते हैं। बुधवार दोपहर को वह घर में अपने दो साल के बेटे के साथ थी। इस दौरान, अचानक एक व्यक्ति घर के पीछे प्लॉट की दीवार फांदकर घर में घुस आया। उसने अंदर आकर दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।
यह भी पढें: 15 साल की उम्र तक दो शादियां व बनी जुड़वां बच्चों की मां, फिर साकार किया सपना
महिला ने बताया कि उसने इसका विरोध किया तो आरोपित ने उसे पीटना शुरू कर दिया और फिर उससे दुष्कर्म करने के बाद चला गया। अभी पीड़िता अंदर बैठी रो रही थी कि आरोपित दोबारा कमरे में आ गया। उसे देखकर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपित मौके से फरार हो गया।
महिला ने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद उसने पुलिस को बार-बार फोन किया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। घटना के बारे में इलाका पार्षद जयप्रकाश को पता चला तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को फोन किया तो पुलिस वहां पहुंची। रात साढ़े 10 बजे पीड़िता का मेडिकल करवाया गया और मामला दर्ज किया गया। पीड़िता ने बताया कि उनके घर के पीछे प्लॉट में नशेड़ी बैठते हैं। ये उन्हीं में से कोई था।
यह भी पढ़ें: पसंद का दूल्हा नहीं ढूंढ पाई मैट्रिमोनियल कंपनी.. अब देना होगा जुर्माना
------
'' महिला का मेडिकल करवाया गया है। उसके बयान पर दुष्कर्म व मारपीट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपित की तलाश की जा रही है।
- मोहन लाल, थाना प्रभारी डिवीजन 8।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें