टॉफी दिलाने का झांसा देकर श्रमिक ने सात साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म
कटाणी कलां के एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक ने सात साल की बच्ची को टॉफी दिलाने का झांसा देकर अगवा कर लिया।
लुधियाना, जेएनएन। कटाणी कलां के एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक ने सात साल की बच्ची को टॉफी दिलाने का झांसा देकर अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपित बच्ची को ईंटों के ढेर के पीछे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की मां और भाई को देख आरोपित बच्ची को छोड़ कर फरार हो गया। परिवारजनों ने बच्ची को बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपित की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है। बच्ची की मां की शिकायत पर थाना कूमकलां पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
एएसआइ सुखदेव सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां के अनुसार 13 मई की शाम को उसका पति घरलू सामान लेने के लिए फोकल प्वाइंट गया था। जबकि वो कमरे में खाना बना रही थी। इस दौरान उसके बेटे ने बताया कि आरोपित उसकी छोटी बहन को टॉफी दिलाने का बोल कर अपने साथ ले गया है। जो अब तक वापस नहीं आया। उसकी बात सुन कर वो बेटे समेत बच्ची की तलाश में निकली। उसी बीच उसकी नजर आरोपित पर पड़ गई जो उन्हें देख कर फरार हो गया।
युवक से घर में सामूहिक कुकर्म, केस
गोपाल नगर इलाके में एक घर में दो युवकों ने एक युवक को बहला-फुसलाकर उससे सामूहिक कुकर्म किया। इस दौरान जब पीडि़त युवक ने शोर मचाना शुरू किया, तो आरोपित मौके से फरार हो गए। इस बारे में पीड़ित युवक के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस बारे में थाना हैबोवाल पुलिस ने जांच के बाद गोपाल नगर के रहने वाले राजू सप्प व मनी के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित के मुताबिक वह अपने घर से किसी काम के लिए जा रहा था। इसी दौरान दोनों आरोपित उसे रास्ते में मिले और बातचीत करते हुए उसे अपने घर ले आए। जहां दोनों आरोपितों ने उसके साथ कुकर्म किया।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें