Move to Jagran APP

युवक ने नाबालिग सौतेली बहन के साथ किया दुष्कर्म, फरार

शहर के मडिय़ा रोड इलाके में एक युवक ने अपनी नाबालिग सौतेली बहन के साथ दुष्कर्म किया। लड़की को खन्ना सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

By Sat PaulEdited By: Published: Mon, 08 Jun 2020 12:13 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jun 2020 12:13 PM (IST)
युवक ने नाबालिग सौतेली बहन के साथ किया दुष्कर्म, फरार
युवक ने नाबालिग सौतेली बहन के साथ किया दुष्कर्म, फरार

खन्ना, जेएनएन। शहर के मडिय़ा रोड इलाके में एक युवक ने अपनी नाबालिग सौतेली बहन के साथ दुष्कर्म किया। लड़की के शोर मचाने पर जब मोहल्ले के लोग इकट्ठे होने लगे, तो वह मौका पाकर अपनी बाइक से फरार हो गया। लड़की को खन्ना सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। लड़की के बयान पर आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

शिकायतकर्ता मां ने बताया कि रविवार को वह और उसका पति किसी काम के सिलसिले में स्थानीय गोशाला के पास गए थे। करीब सुबह साढ़े नौ बजे उसकी 14 साल की बेटी घर में पढ़ रही थी। आरोपित ने उसे थप्पड़ों से पीटना शुरू कर दिया और उसके साथ संबंध बनाने को कहा। मना करने पर उसने अपनी ही सौतेली बहन के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर मोहल्ले वाले इकट्ठे होते देख वह भाग गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित एक माह पहले भी उसकी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म कर चुका है और बताने की सूरत में उसने उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी।

आरोपित को पकडऩे को बनाई टीमें

जानकारी के अनुसार खन्ना पुलिस ने आरोपित को काबू करने के लिए कईं टीमें बनाई हैं। उसकी सगी मां के घर पर भी पुलिस पहुंची और इसके साथ ही आसपास के थानों को भी उसके बारे में जानकारी दी गई है। बताते हैं कि आरोपित घर में ही रहता था और कोई काम नहीं करता था। उसकी उम्र 28 साल बताई जा रही है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.