सौतेले पिता ने बेटी के साथ की घिनौनी हरकत, मां को पता चला तो उठाया बड़ा कदम
शहर में सौतेला पिता 14 वर्षीय बेटी से छह माह तक अवैध संबंध बनाता रहा। पुलिस ने पिता के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जेएनएन, लुधियाना। शहर में सौतेला पिता 14 वर्षीय बेटी से छह माह तक अवैध संबंध बनाता रहा। जिससे वह गर्भवती हो गई। युवती की मां को जब सौतले पिता की इस घिनौनी हरकत का पता चला तो उसने थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने पिता के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति की दस साल पहले मौत हो गई थी, जिससे उसे सात बच्चे हैं और इनमें दो बेटियां भी हैं। वह पिछले आठ साल से रमेश साहनी नामक व्यक्ति से शादी कर उसके साथ रह रही है। महिला के अनुसार शक हाेने पर उसने अपनी बेटी से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में उसकी बेटी ने बताया कि उसका पिता रमेश साहनी उसके साथ पिछले छह साल से अवैध संबंध बना रहा है।
पिता ने इस संबंधी किसी को बताने पर नतीजे भुगतने की धमकी दी थी, जिस कारण उसने उसे कुछ भी नहीं बताया था। जब उसने इस संबंधी रमेश से बात की तो उसने भी माना कि उसने यह काम किया है, मगर वह उसका इलाज करवा देगा। महिला के अनुसार वह खेतों में बाथू और साग तोड़कर इसे सब्जी मंडी में बेचती है, जबकि उसका पति उसकी गैरहाजिरी में बच्ची के साथ जबरदस्ती संबंध बनाता था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर थाना फोकल प्वाइंट में रमेश साहनी निवासी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। मामले के जांच अधिकारी एएसआइ प्यारा सिंह के अनुसार रमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।