घर में अकेली नाबालिग से मौसा ने की घिनौनी हरकत, फिर हुआ फरार
थाना क्षेत्र समराला के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ उसके ही मौसा द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।
जेएनएन, समराला। थाना क्षेत्र समराला के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ उसके ही मौसा द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपित की पहचान सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपित केस दर्ज किए जाने के बाद से फरार बताया जा रहा है।
थाना समराला पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित लड़की की मां आरोप लगाया कि जब यह घटना हुई तो परिवार का कोई भी सदस्य घर में मौजूद नहीं था। परिजनों की अनुपस्थिति में आरोपित सुरजीत सिंह उनके घर आया और लड़की से दुष्कर्म किया। परिजनों के घर आने पर पीडि़ता ने मौसा के घिनौने कृत्य की जानकारी दी। मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार सोहन सिंह और लखविंदर कौर ने बताया कि नाबालिग की मां के बयानों पर सुरजीत सिंह निवासी घुलाल के पाॅस्को एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पीड़िता का सिविल अस्पताल मे मेडिकल कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपित वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप