दुष्कर्म पीड़िता लापता, कृत्य को अंजाम देने वाले आरोपितों पर अपहरण का शक Ludhiana News
माामले के 17 वर्षीय आरोपित से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई है। उसने युवती के लापता होने के बारे में अनभिज्ञता जताई है। हालांकि पुलिस उस पर नजर बनाए हुए है।
लुधियाना, जेएनएन। मुंडियां कलां निवासी दुष्कर्म पीड़िता लापता हो गई है। पिता ने आरोप लगाया है कि बेटी के साथ कृत्य को अंजाम देने वाले आरोपित और उसके साथियों ने ही उसका अपहरण कर लिया है। थाना जमालपुर पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है।
एएसआइ सुरजन सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान खोखा मार्केट निवासी 17 वर्षीय युवक सकीब अंसारी, मुस्लिम अंसारी, महेश कुमार तथा सूरज कुमार के रूप में हुई। पुलिस को पिता ने बताया कि तीन मई 2019 को आरोपित 17 वर्षीय मुख्य आरोपित उसकी 16 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया था। वहां आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। इसमें उसके अन्य साथियों ने भी उसका साथ दिया। थाना मोती नगर पुलिस ने तब उनके खिलाफ केस दर्ज करके सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में जुवेनाइल होने के कारण 17 वर्षीय मुख्य आरोपित को अदालत ने जमानत दे दी। वह मामला अदालत में विचाराधीन है।
विगत 15 सितंबर की शाम 6 बजे उसकी बेटी घर में किसी से कुछ कहे बगैर कहीं चली गई। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के तलाश करने पर जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पीड़िता के पिता ने आशंका जताई कि आरोपितों ने उसे अगवा करवा कहीं बंधक बना कर रखा हुआ है। एएसआइ ने कहा मामले में जमानत पर आए 17 वर्षीय आरोपित को बुलाकर उससे पूछताछ की गई थी। उसने युवती के लापता होने के बारे में अनभिज्ञता जताई है। फिर भी उस पर नजर रखी जा रही है। जल्दी ही नाबालिगा का सुराग लगा लिया जाएगा।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें