Move to Jagran APP

लुधियाना में स्वजनों की मदद से नाबालिग काे अगवा कर दुष्कर्म, गुरुद्वारा आलमगीर के बाहर छोड़कर फरार

ASI सीता राम ने बताया कि आरापित डा अांबेडकर नगर निवासी सनी उसका पिता संजू कुमार चाचा परविंदर कुमार चचेरी बहन शिवानी तथा उनके दो अज्ञात साथी हैं। पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाले नाबालिगा के पिता की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया।

By Vipin KumarEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 12:38 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 12:38 PM (IST)
लुधियाना में स्वजनों की मदद से नाबालिग काे अगवा कर दुष्कर्म, गुरुद्वारा आलमगीर के बाहर छोड़कर फरार
लुधियाना में शादी का झांसा देकर युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। शादी का झांसा देकर युवक परिवार की मदद से नाबालिग के साथ दुष्कर्म करता रहा। अब थाना माडल टाउन पुलिस ने मामले में आरोपितों पर अगवा कर दुष्कर्म करने तथा पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया है। अाराेपिताें काे बुधवार काे अदालत में पेश किया जाएगा।

loksabha election banner

ASI सीता राम ने बताया कि आरापित डा अांबेडकर नगर निवासी सनी, उसका पिता संजू कुमार, चाचा परविंदर कुमार, चचेरी बहन शिवानी तथा उनके दो अज्ञात साथी हैं। पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाले नाबालिगा के पिता की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया।

अपने बयान में पीड़ित ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी की दोस्ती आरोपित सनी के साथ थी। 24 अक्टूबर की शाम छह बजे अचानक वह घर से चली गई। आरोपित उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ अपने रिश्तेदारों के यहां ले गया। इस काम में उसके पिता, चाचा, चचेरी बहन और अन्य आरोपितों ने भी उसकी मदद की। अपने रिश्तेदारों के घर में आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

अगले दिन वह उसे गुरुद्वारा आलमगीर के बाहर छोड़ कर फरार हो गया। सीता राम ने बताया कि मामले में चारों आरोपितों को पकड़ लिया गया है। जबकि उनके अज्ञात साथियों का पता लगाया जा रहा है। पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद उसका विसरा जांच के लिए खरड़ स्थित लैब में भेज दिया गया है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.