विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जीजा नाबालिग साली को बहाने से ले गया हैदराबाद, बनाया दुष्कर्म का शिकार

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 27 Jun 2017 07:57 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jun 2017 08:53 PM (IST)

एक जीजा अपनी नाबालिग साली को बहाने से हैदराबाद ले गया और उसे वहां हवस का शिकार बनाया। यही नहीं, ...और पढ़ें

जीजा नाबालिग साली को बहाने से ले गया हैदराबाद, बनाया दुष्कर्म का शिकार
जीजा नाबालिग साली को बहाने से ले गया हैदराबाद, बनाया दुष्कर्म का शिकार

जेएनएन, लुधियाना। सिविल सिटी इलाके में एक जीजा ने अपनी ही नाबालिग साली को हवस का शिकार बना दिया। वह उसे बहाने से हैदराबाद ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे लुधियाना लाया और दोस्त के कमरे में हवस का शिकार बनाया। बाद में उसने उसे शिवपुरी के पास छोड़ दिया।

नाबालिग लड़की ने बताया कि 14 जून को उसके जीजा ने फोन कर उसे सिविल सिटी स्थित आइपीएस स्कील के पास बुलाया। जीजा के क्यों बुला रहा है यह पूछे बिना वह वहां पहुंच गई, लेकिन उसे क्या पता था कि उसके जीजा के मन में क्या चल रहा है।

यह भी पढें: शादी करवाने की आड़ में चल रही थी जिस्मफिरोशी, छह महिलाएं काबू

जीजा उसे बहाने से बहाने से अपने साथ हैदराबाद अपने भाई के पास ले गया। वहां जाकर उसने उसे हवस का शिकार बनाया। कुछ दिन वहां रहने के बाद 22 जून को आरोपी उसे ताजपुर रोड में रहने वाले अपने दोस्त के कमरे में ले आया। वहां भी उसने उससे दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें: प्रेमिका ने कहा- मान गए घरवाले..चाय पर बुलाया है, पहुंचा तो खिला दिया जहर

उधर, परिजन लड़की को तलाशते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 25 जून को आरोपी उसे शिवपुरी के पास छोड़ गया। उसने बताया कि वह किसी तरह अपने घर पहुंची व सारी बात अपने परिवार को बताई। इसके बाद परिवार ने सूचना पुलिस को दी। थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने लड़की के बयानों पर सीतानगर निवासी उसके जीजा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: विदेश में था पति तो पत्नी किसी और को दे बैठी दिल, समझाने पर हुई फरार