लुधियाना में नाबालिग लड़की ने सुनाई आपबीती, पिता, सौतेली मां व भाई-भाभी ने करवाई जिस्मफरोशी
पंजाब के लुधियाना स्थित जगराओं में एक नाबालिग लड़की ने चौकाने वाला खुलासा किया है। नाबालिग लड़की के मुताबिक उसके पिता सौतेली मां तथा भाई व भाभी ने उसे जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया। मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जेएनएन, जगराओं। पंजाब लुधियाना जिला स्थित थाना सिटी जगराओं के तहत एक शर्मनाक मामला सामने आया है। नाबालिग ने अपने पिता, सौतेली मां और भाई-भाभी पर उससे जिस्मफरोशी करवाने के आरोप लगाए हैं। नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने पिता, सौतेली मां, भाई-भाभी सहित दो अन्य लोगों पर केस दर्ज किया है। नाबालिग से जबरदस्ती संबंध बनाने वाला एक आरोपित गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कमलदीप कौर का कहना है कि 15 वर्षीय पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी शादी 20 वर्ष पहले गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके बेटा और बेटी पैदा हुए। पति-पत्नी में झगड़ा रहने के कारण दोनों करीब सात साल पहले अलग हो गए थे। दोनों ने इसके बाद दूसरी शादी कर ली। बेटा और बेटी दोनों उसके पास ही रहते थे।
यह भी पढ़ें: पंजाब के बठिंडा में आकर्षण का केंद्र बना सड़कों पर दौड़ता प्लेन, जानें क्या है माजरा
लाकडाउन में बेटी को पहला पति गुरप्रीत सिंह बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। कुछ दिन बाद उन्होंने बेटी को उसके साथ बात करने से भी रोक दिया। कुछ दिन पहले बेटी ने फोन कर उसे बताया कि पिता, सौतेली मां और भाई-भाभी उससे जबरदस्ती गलत काम करवा रहे हैं। अगर वह मना करती है तो उसके साथ मारपीट करते हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह से जुड़े प्रशांत किशोर लेंगे एक रुपये वेतन, इस बार PK के सामने होंगी ये 5 चुनौतियां
भाभी ने एक दिन उसे मोटर पर किसी व्यक्ति के पास छोड़ दिया। रात को उस व्यक्ति ने जबरदस्ती संबंध बनाए। इसके बाद एक दिन रोशन नाम के व्यक्ति के पास छोड़ दिया। उसने भी उसके साथ गलत काम किया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुरप्रीत सिंह, पिंकी, आकाश, पूजा, रोशन कुमार और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। रोशन कुमार की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि अन्य की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें: पांच साल से शुगर मिल को नहीं बेचा गन्ना, पंजाब के इस किसान ने सिरका बना की दस गुणा कमाई
यह भी पढ़ें: सर्वाधिक गरीब एक लाख परिवारों को ढूंढेगी हरियाणा सरकार, मिलेगा ब्याज रहित लोन