Move to Jagran APP

लुधियाना में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की का अपहरण, आराेपित के खिलाफ केस दर्ज

Kidnapping In Ludhiana शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण करने के आरोप में थाना देरसी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एसआइ हरभजन सिंह ने बताया कि आराेपित की पहचान कित के रूप में हुई है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Thu, 09 Dec 2021 04:10 PM (IST)Updated: Thu, 09 Dec 2021 04:10 PM (IST)
लुधियाना में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की का अपहरण, आराेपित के खिलाफ केस दर्ज
शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण। (सांकेतिक तस्वीर)

जासं, लुधियाना। Kidnapping In Ludhiana: शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण करने के आरोप में थाना देरसी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एसआइ हरभजन सिंह ने बताया कि आराेपित की पहचान किसान कोल्ड स्टोर के पास रहने वाले अंकित के रूप में हुई। पुलिस ने न्यू शिव पुरी के संतोख नगर निवासी व्यक्ति की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

loksabha election banner

अपने बयान में उसने बताया कि 7 दिसंबर को उसकी 17 सााल 11 महीने उम्र की बेटी अचानक लापता हो गई। उसकी तलाश के दौरान पता चला कि आरोपित ने उसे बहला फुसला कर शादी करने का झांसा दिया और अगवा करके ले गया है। हरभजन सिंह ने कहा कि आरोपित का सुराग लगाने के लिए उसके मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें-लूटपाट व दुष्कर्म मामले में भगोड़े पर केस

लुधियाना। लूटपाट व दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपित के खिलाफ थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ सुरजीत सिंह ने बताया कि उसकी पहचान मोती नगर की शहीद भगत सिंह कालोनी निवासी मोहम्मद बशीर के रूप में हुई। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने 5 जून 2018 में डकैती करने वाले गैंग पर केस दर्ज किया था। डकैती के दौरान गैंग के सदस्यों ने फैक्ट्री चौकीदार की पत्नी के साथ दुष्कर्म भी किया था।

बाद में जांच के दौरान उनके केस में दुष्कर्म की और धारा जोड़ी गई थी। आरोपित पहले ही दिन से मामले में फरार चल रहा था। जिसके चलते अदालत ने जनवरी 2021 में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिए कहीं भूमिगत हो गया है। उसकी तलाश के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में कांट्रैक्ट मुलाजिमाें की हड़ताल से प्राइवेट बस आपरेटराें की चांदी, यात्रियाें से वसूल रहे मनमाना किराया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.