Move to Jagran APP

वर्चुअल जनसंवाद में मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे मंत्री तोमर

वर्चुअल जनसंवाद रैली के जरिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शनिवार सुबह 11 बजे मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत करवाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Jun 2020 02:19 AM (IST)Updated: Sat, 27 Jun 2020 02:19 AM (IST)
वर्चुअल जनसंवाद में मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे मंत्री तोमर
वर्चुअल जनसंवाद में मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे मंत्री तोमर

जागरण संवाददाता, लुधियाना : वर्चुअल जनसंवाद रैली के जरिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शनिवार सुबह 11 बजे मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत करवाएंगे। भाजपा के जिला मुख्यालय में आयोजन की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिघल ने पदाधिकारियों के साथ मीटिग की। इस दौरान मौजूद भाजपा के सह प्रभारी विपिन महाजन ने बताया, 150 के करीब प्वाइंटस पर इस रैली का प्रसारण किया जाएगा। सिघल ने कहा कि फेसबुक, ट्वीटर व यूट्यूब व अन्य माध्यम से इसे जन जन तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में महामंत्री सतपाल सग्गड़, सुनील मौदगिल, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र मकोल, राजेश्वरी गोसाई, जिला सचिव कांतेन्दु शर्मा, संजय गोसाई, डॉ. निर्मल नय्यर, अश्वनी बहल, चरणजीत सिंह, प्रवक्ता पंकज जैन, युवा मोर्चा के अध्यक्ष महेश शर्मा, युवा मोर्चा पंजाब के उपाध्य्क्ष हर्ष शर्मा, डॉ. सतीश कुमार, कुशाग्र कश्यप मौजूद रहे।

loksabha election banner

भाजपा की जनजागरण मुहिम का आगाज जागरण संवाददाता, जगराओं : भाजपा की जनजागरण मुहिम का शुक्रवार को आगाज हुआ। पार्टी के सूबा सचिव व जिला इंचार्ज अनिल सच्चर ने मोदी सरकार की प्राप्तियों सहित कैप्टन सरकार की नाकामियों को घर-घर पहुंचाने के लिए वर्करों को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से लिखी चिट्ठी की कॉपी भी पार्टी वर्कर लोगों तक पहुंचाएंगे। इस दौरान जिला प्रधान गौरव ने बताया, जगराओं के सारे मंडल प्रधानों की अगुवाई में यह मुहिम शुरू की गई। मौके पर जिला महासचिव प्रदीप जैन, नवदीप ग्रेवाल, जिला उपप्रधान संचित गर्ग, जिला सचिव विवेक भारदवाज, अजय जोशी, मंडल प्रधान हनी गोयल, सरजीवन बांसल, मोनू गोयल, दर्शन लाल शम्मी, जसपाल सिंह उपस्थित थे।

वर्चुअल रैली में केंद्रीय खेतीबाड़ी मंत्री करेंगे संबोधित

केंद्र के खेतीबाड़ी मंत्री नरिदर तोमर शनिवार को वर्चुअल रैली में संबोधित करेंगे। पार्टी के सूबा सचिव अनिल सच्चर व जिला प्रधान गौरव खुल्लर ने बताया कि इस सूबा स्तरीय रैली में एक लाख लोगों को जोड़ा जाएगा। वहीं केंद्रीय राजमंत्री हरदीप सिंह पुरी, सूबा इंचार्ज प्रभात झा, सूबा प्रधान अश्वनी शर्मा भी इसमें भाग लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.