Move to Jagran APP

लुधियाना में दिमागी परेशान युवती से घर में घुसकर दुष्कर्म, आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज

लुधियाना में दिमागी तौर पर परेशान युवती से उसी इलाके में रहने वाले युवक ने घर में घुस कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसी इलाके के युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपित की तलाश में छापामारी की जा रही है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Mon, 07 Mar 2022 12:19 PM (IST)Updated: Mon, 07 Mar 2022 12:19 PM (IST)
लुधियाना में दिमागी परेशान युवती से घर में घुसकर दुष्कर्म, आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज
लुधियाना में दिमागी परेशान युवती के साथ दुष्कर्म किया गया।

जासं, लुधियाना। लुधियाना में भामियां कलां के राम नगर इलाके में रहने वाली दिमागी तौर पर परेशान युवती से उसी इलाके में रहने वाले युवक ने घर में घुस कर दुष्कर्म किया। मौके पर पहुंची युवती की मां को देख कर आरोपित फरार हो गया। अब थाना जमालपुर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। एएसआइ बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान राम नगर की गली नंबर 11 निवासी पिंटू के रूप में हुई।

loksabha election banner

पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाली महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ उक्त केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि उसकी 28 वर्षीय बेटी दिमागी तौर पर परेशान है। वो बीकाम करने के बाद ला कर रही थी। मगर दो साल पहले अचानक वो बीमार होने के बाद दिमागी तौर पर परेशान हो गई। जिसके बाद से वो घर में ही रह रही है। रोज की तरह 4 मार्च की सुबह शिकायतकर्ता अपने काम के लिए चली गई। शाम करीब 6 बजे जब वो अपने घर पहुंची तो उसे देखते ही उक्त आरोपित उसके घर से निकल कर बाहर की और भाग गया।

अंदर जाकर देखा तो उसकी बेटी नग्न हालत में फर्श पर पड़ी हुई थी। उसकी हालत बेहद खराब थी। जिसके चलते उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बरिंदरजीत सिंह ने कहा कि आरोपित के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

कार की टक्कर से ई रिक्शा सवार तीन लोग घायल

लुधियाना। गांव हवास के गिल इंक्लेव इलाके में बेकाबू हुई तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार चालक, उसकी बेटी तथा नवासा (दोहता) घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब थाना मेहरबान पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ हरजीत सिंह ने बताया कि उसकी पहचान गांव हवास निवासी तरनजोत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने गगनदीप कालोन की गली नंबर 4 निवासी छिंदरपाल सिंह की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 1 मार्च की दोपहर वो अपने ई रिक्शा पर अपनी बेटी आरती तथा उसके बेटे को गांव हवास स्थित गिल इंक्लेव में छोड़ने के लिए जा रहा था। जैसे ही वो लोग गांव हवास स्थित गिल इंक्लेव के पास पहुंचे। उसी दौरान पीछे से आए आरोपित ने अपनी कार से उनके रिक्शा को टक्कर मार दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.