Move to Jagran APP

वार्ड 60 में भाजपाइयों की बैठक, विस चुनाव पर मंथन

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Dec 2020 09:48 PM (IST)Updated: Sun, 06 Dec 2020 09:48 PM (IST)
वार्ड 60 में भाजपाइयों की बैठक, विस चुनाव पर मंथन
वार्ड 60 में भाजपाइयों की बैठक, विस चुनाव पर मंथन

जागरण संवाददाता, लुधियाना : भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी के नेता इन दिनों वार्ड व बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं से बैठक कर रहे हैं। पंजाब भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व जिला प्रधान डा. सुभाष वर्मा लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं और उनके साथ अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए मंथन कर रहे हैं। डा. वर्मा ने रविवार को सेंट्रल हलके के वार्ड नंबर 60 में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। वर्मा ने कार्यकर्ताओं को कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए अब एक साल का वक्त रह गया है। कार्यकर्ताओं को अभी बूथ स्तर पर मजबूत होना पड़ेगा। इसके अलावा हर बूथ पर कार्यकर्ता अपने अपने मोहल्ले में लोगों के साथ संपर्क बढ़ाएं और उनके साथ मोदी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करें। उन्होंने कहा कि इससे एक तो सरकार की नीतियों से लोग अवगत होंगे वहीं वह भाजपा की सोच से भी जुड़ेंगे। बैठक में मनु शर्मा, दरेसी भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष सुशील रुद्रा भी विशेष रूप से उपस्थित हुए।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.