मीजल रुबेला अभियान की दी जानकारी
जागरण संवाददाता, खन्ना: कम्युनिटी हेल्थ सेंटर मानूपुर के एसएमओ डॉ. मनोहर लाल के निर्देश पर ब्लॉक स्व
जागरण संवाददाता, खन्ना: कम्युनिटी हेल्थ सेंटर मानूपुर के एसएमओ डॉ. मनोहर लाल के निर्देश पर ब्लॉक स्वास्थ्य शिक्षक अमनप्रीत ¨सह ने आशा वर्करों को मीजल रुबेला (जर्मन खसरा) अभियान के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि खसरा एक जानलेवा बीमारी हैं। पोलियो की तरह खसरा व रुबेला को भी जड़ से खत्म करने के लिए समूह भारत में मीजल रुबेला अभियान शुरू किया जा रहा है। फिलहाल 2 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण हो रहा है, लेकिन अभियान में 9 महीने से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। अब तक 150 से अधिक देशों में इसके टीके लगाए जा चुके हैं। इससे किसी भी बच्चे को कोई साइड इफेक्ट नहीं होगा। बेशक पहले बच्चे को खसरे का टीका लगाया गया हो। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सुपरवाइजरों की निगरानी में टीमों का गठन किया जाएगा। विशेष मेडिकल टीमें भी बनाई जाएंगी।